{"_id":"68d02d08303589c94b0abcd4","slug":"india-s-fielding-poor-against-pakistan-in-asia-cup-match-dropping-four-catches-bumrah-spell-costly-2025-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खराब रही भारत की फील्डिंग, छोड़े कुल चार कैच; बुमराह भी महंगे साबित हुए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खराब रही भारत की फील्डिंग, छोड़े कुल चार कैच; बुमराह भी महंगे साबित हुए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस मैच में कुल चार कैच छोड़े। पहला कैच पारी के पहले ही ओवर में छूटा, जब अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर फरहान का आसान कैच टपका दिया। उस समय फरहान खाता भी नहीं खोल पाए थे।
अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर चार चरण के मैच में खराब फील्डिंग का प्रदर्शन किया। भारत ने जहां इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ पिछले मैच में दमदार प्रदर्शन किया था, वहीं इस मैच में फील्डिंग में उसके खिलाड़ियों ने निराश किया। पाकिस्तान के बल्लेबाजों, विशेषकर सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इसका पूरा फायदा उठाया और अर्धशतक लगाया।
भारत को मिला 172 रनों का लक्ष्य
पाकिस्तान ने भारत के सामने एशिया कप के मुकाबले में 172 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन पाकिस्तान ने भारत की खराब फील्डिंग का फायदा उठाया और 20 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान ने 58 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से शिवम दुबे को दो विकेट मिले, जबकि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

पहले ही ओवर में अभिषेक ने छोड़ा कैच
पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने इस मैच में कुल चार कैच छोड़े। पहला कैच पारी के पहले ही ओवर में छूटा, जब अभिषेक शर्मा ने हार्दिक पांड्या की गेंद पर फरहान का आसान कैच टपका दिया। उस समय फरहान खाता भी नहीं खोल पाए थे। दूसरा मौका पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर आया, जब कुलदीप यादव की गेंद पर फरहान 16 रन के स्कोर पर थे और कैच हाथ में होते हुए भी पकड़ में नहीं पाए। तीसरा जीवनदान फिर अभिषेक शर्मा ने ही दिया, जिन्होंने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर फरहान का कैच छोड़ दिया। उस समय फरहान का स्कोर 39 रन था। फरहान ने इन जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और 34 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। फरहान ने इसके बाद बल्ले को हवा में लहराया और बंदूक का इशारा किया। इसके बाद चौथा कैच 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छूटा जब शुभमन गिल ने फहीम अशरफ का कैच हाथ से निकाल दिया। इन चार मौकों ने पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने का मौका दिया।

वापसी पर चमक नहीं बिखेर सके बुमराह
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पाकिस्तान के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए। बुमराह ने तीन ओवर ही में 34 रन लुटा दिए। भारत ने एशिया कप में सुपर चार के मैच के लिए बुमराह की प्लेइंग-11 में वापसी कराई थी, लेकिन वह इस मैच में महंगे रहे। बुमराह ने चार ओवर के अपने स्पैल में 45 रन दिए, जबकि उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह ने इस दौरान 11.20 की इकॉनोमी से रन लुटाए।