सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa women to play for pride against sri lanka

श्रीलंका के खिलाफ लाज बचाने उतरेगा द. अफ्रीका

कटक/नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 12 Feb 2013 07:08 PM IST
विज्ञापन
south africa women to play for pride against sri lanka
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स चरण के महज औपचारिकता के मैच में यहां बाराबती स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगा। इस मैच का नतीजा कुछ भी हो, दोनों टीमें पहले ही फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और बुधवार को होने वाले सुपर सिक्स मैच में प्रतिष्ठा बचाने के लिए भिड़ेंगी। फिलहाल श्रीलंका की टीम दो अंक के साथ लीग तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने सुपर सिक्स चरण में अपने सभी मैच गंवाए हैं।

Trending Videos


श्रीलंका का नेट रन रेट माइनस 2.636 है और कल टीम अगर जीत जाती है और उसके चार अंक भी हो जाते हैं तो भी उसे पांचवें स्थान के प्ले ऑफ के लिए ही खेलना होगा। सुपर सिक्स चरण में करारी शिकस्तों के बाद श्रीलंका का नेट रन रेट इतना कम हो गया है कि उसमें काफी इजाफा होने की संभावना बेहद कम है। दक्षिण अफ्रीका की स्थिति तो और खराब है। अगर टीम कल जीत भी दर्ज करती है तो उसके दो ही अंक होंगे और वह पांचवें स्थान से ऊपर नहीं पहुंच पाएगी। ऐसी स्थिति में टीम को पांचवें स्थान कके ले ऑफ  में ही खेलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2.37 करोड़ लोगों ने देखा महिला वर्ल्ड कप
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों 2.37 करोड़ लोगों ने देखा। वर्ल्ड कप 2013 के पहले दो मैचों के  दर्शकों की संख्या सिडनी में 2009 में हुए पिछले महिला वर्ल्ड कप की तुलना में 9.5 गुना ज्यादा है। यह महिला क्रिकेट की भविष्य के लिए अच्छा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed