{"_id":"6a20692872a1c1b27d02bc22","slug":"suryakumar-yadav-to-be-removed-from-captaincy-shreyas-iyer-tilak-varma-sanju-samson-in-contention-2026-06-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या SKY का कटेगा पत्ता?: आयरलैंड दौरे से पहले भारत को मिलेगा नया कप्तान, इन तीन खिलाड़ियों पर BCCI की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या SKY का कटेगा पत्ता?: आयरलैंड दौरे से पहले भारत को मिलेगा नया कप्तान, इन तीन खिलाड़ियों पर BCCI की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी हो सकती है। ऐसे में किन खिलाड़ियों पर बीसीसीआई की नजर है? आइए जानते हैं...
श्रेयस-तिलक-सैमसन-सूर्यकुमार
- फोटो : BCCI/ANI/PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टी20 टीम की कमान किसी नए खिलाड़ी को सौंपने पर विचार कर रहे हैं। सूर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा है और यही वजह है कि उनकी कप्तानी के साथ-साथ टीम में जगह भी खतरे में बताई जा रही है। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने आईपीएल के बाद सूर्यकुमार की फॉर्म का आकलन किया, लेकिन वे बल्लेबाजी में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। ऐसे में अब भारतीय टी20 टीम के लिए नए कप्तान की तलाश तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: T20I Captaincy: खराब फॉर्म की वजह से छिन सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों का नाम चर्चा में
Trending Videos
ये भी पढ़ें: T20I Captaincy: खराब फॉर्म की वजह से छिन सकती है सूर्यकुमार यादव की कप्तानी, इन दो खिलाड़ियों का नाम चर्चा में
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानी की दौड़ में कौन-कौन?
फिलहाल तीन नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और संजू सैमसन का नाम शामिल है। तीनों खिलाड़ियों के पास अलग-अलग कारण हैं जो उन्हें कप्तानी का मजबूत दावेदार बनाते हैं। आइए जानते हैं...

श्रेयस अय्यर
- फोटो : BCCI
श्रेयस अय्यर: अनुभव और सफलता सबसे बड़ा हथियार
अगर अनुभव के आधार पर देखा जाए तो श्रेयस अय्यर सबसे मजबूत दावेदार नजर आते हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को पहली बार फाइनल तक पहुंचाया था। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया और हाल ही में पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाकर अपनी नेतृत्व क्षमता साबित की। श्रेयस भारत के लिए सीमित ओवरों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत दबाव में शांत रहना और मैच की परिस्थितियों को समझना मानी जाती है। यही वजह है कि चयनकर्ताओं की पहली पसंद के तौर पर उनका नाम सामने आ रहा है।

तिलक वर्मा
- फोटो : IANS
तिलक वर्मा: भविष्य का कप्तान तैयार करने की तैयारी
23 वर्षीय तिलक वर्मा को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। चयनकर्ताओं ने हाल ही में उन्हें श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए टीम की कप्तानी सौंपी है, जिसे उनके नेतृत्व कौशल की परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। तिलक ने अब तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1300 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनका औसत करीब 45 और स्ट्राइक रेट 145 से अधिक है, जो उन्हें आधुनिक टी20 क्रिकेट का आदर्श बल्लेबाज बनाता है। चयन समिति के कुछ सदस्य मानते हैं कि अगर भारत को लंबे समय के लिए कप्तान चुनना है तो तिलक सबसे उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।

संजू सैमसन
- फोटो : PTI
संजू सैमसन: गंभीर की पसंद, आंकड़े भी दे रहे साथ
मुख्य कोच गौतम गंभीर की पसंद बताए जा रहे संजू सैमसन भी कप्तानी की दौड़ में बने हुए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने पिछले कुछ वर्षों में टी20 क्रिकेट में लगातार प्रभाव छोड़ा है। संजू ने भारत के लिए 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1399 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 157 से अधिक है और वे तीन शतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 150 से अधिक मैचों में 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं और लंबे समय तक फ्रेंचाइजी कप्तान की भूमिका निभाई है। हालिया टी20 विश्व कप में भी उन्होंने अहम पारियां खेलकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके बाद आईपीएल में सीएसके की तरफ से खेलते हुए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

गौतम गंभीर
- फोटो : ANI
आखिर किसे मिलेगी कमान?
अगर अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है तो श्रेयस अय्यर सबसे आगे दिखाई देते हैं। वहीं भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला लेने पर तिलक वर्मा बाजी मार सकते हैं। दूसरी ओर, अगर टीम मैनेजमेंट को एक आक्रामक विकेटकीपर-कप्तान चाहिए तो संजू सैमसन का दावा भी मजबूत है। अब नजर बीसीसीआई और चयन समिति की अगली बैठक पर है। माना जा रहा है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम चयन से पहले कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला सामने आ सकता है।