{"_id":"6990a812f3e29a96ec02c2df","slug":"t20-world-cup-2026-suryakumar-yadav-copies-usman-tariq-bowling-action-before-ind-vs-pak-match-video-viral-2026-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: तारिक को तारे दिखाने की तैयारी! भारत ने खोजा पाकिस्तानी स्पिनर का तोड़? सूर्यकुमार का वीडियो वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: तारिक को तारे दिखाने की तैयारी! भारत ने खोजा पाकिस्तानी स्पिनर का तोड़? सूर्यकुमार का वीडियो वायरल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 14 Feb 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
सार
Suryakumar Yadav copies Usman Tariq bowling action: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अभ्यास सत्र के दौरान पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की मजेदार नकल की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : X- Videograb
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले माहौल सिर्फ गंभीर ही नहीं, हल्का-फुल्का भी नजर आया। मुकाबले से एक दिन पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऐसा रंग जमाया कि पूरी टीम ठहाकों में डूब गई। दरअसल, सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की हूबहू नकल उतार दी।
ये भी पढ़ें: T20 WC: उस्मान तारिक की खैर नहीं! PAK के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा फिट, अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना
ये भी पढ़ें: T20 WC: उस्मान तारिक की खैर नहीं! PAK के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा फिट, अभ्यास सत्र में जमकर बहाया पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने कॉपी किया तारिक का गेंदबाजी एक्शन
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यकुमार यादव ने चिर प्रतिद्वंदी टीम के स्पिनर की नकल उतरी। दरअसल, उस्मान तारिक अपने रन-अप के बीच में रुकने वाले खास अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं, और भारतीय कप्तान ने उसी स्टाइल को पूरी शिद्दत से कॉपी किया। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करते हुए ठीक उसी तरह बीच में ठहराव लिया, जैसा तारिक मैचों में करते हैं।

सूर्यकुमार ने अभ्यास सत्र में तिलक वर्मा को गेंदबाजी की और इस दौरान उनके अंदाज को देखकर साथी खिलाड़ी हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। कप्तान का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे प्रशंसक भी पसंद कर रहे हैं।
Suryakumar Yadav was literally having fun, mimicking Usman Tariq’s bowling action in the nets and somehow the other side has spun it into “India is scared.” The team looked relaxed, joking around before the big game. pic.twitter.com/3QqZTrK99y
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) February 14, 2026
Suryakumar Yadav replicating Usman Tariq's action to sharpen the batters.#PakistanvsIndia#PakvsInd#T20worldcup#T20WCpic.twitter.com/dbNg8FsibO
— DAWOOD 🏏 (@dawoodanwar252) February 14, 2026
'तारिक सिर्फ एक साधारण ऑफ-स्पिनर '
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को पाकिस्तान के उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ-स्पिनर बताया जो अपनी 'डिलीवरी स्ट्राइड' में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उन्हें अच्छी तरह से खेल लेंगे। उन्होंने कहा, 'कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ-स्पिनर है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है। भारत उसे अच्छे से खेलेगा।'
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: बारिश का बाउंसर! भारत-पाकिस्तान T20 विश्वकप मैच धुला तो क्या होगा? जानें नियम, नुकसान और पूरा गणित