{"_id":"6a1519148ad8b0739e0c95e3","slug":"ipl-2026-playoffs-what-happens-if-rain-washes-out-knockout-matches-who-qualifies-then-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026: अगर प्लेऑफ मुकाबलों में बारिश ने किया खेल बर्बाद, तो कैसे निकलेगा नतीजा; रद्द हुआ तो कौन बढ़ेगा आगे?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL 2026: अगर प्लेऑफ मुकाबलों में बारिश ने किया खेल बर्बाद, तो कैसे निकलेगा नतीजा; रद्द हुआ तो कौन बढ़ेगा आगे?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 26 May 2026 09:23 AM IST
विज्ञापन
सार
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों पर क्या कोई बारिश का खतरा है? फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर मैच धुल गया तो आगे कौन जाएगा? क्या रिजर्व डे से निकलेगा समाधान या फिर अंक तालिका तय करेगी किस्मत? क्वालिफायर, एलिमिनेटर और फाइनल के लिए अलग-अलग नियम बने हैं, जिनका असर किसी टीम के खिताबी सपने पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में प्लेऑफ से पहले हर टीम और फैन की नजर अब सिर्फ मौसम पर टिकी है।
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब सभी की नजरें प्लेऑफ मुकाबलों पर टिकी हैं, लेकिन इस बार क्रिकेट फैंस की धड़कनें सिर्फ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि मौसम से भी जुड़ी हुई हैं। कई शहरों में लगातार बदलते मौसम और बारिश की आशंका ने प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है।
ऐसे में अगर बारिश किसी मुकाबले को पूरी तरह धुल देती है, तो फिर सवाल उठता है कि विजेता कौन होगा और आगे किस टीम को जगह मिलेगी। इसका जवाब आईपीएल के नियमों में छिपा है।
Trending Videos

क्वालिफायर-1 में आरसीबी को मिल सकता है बड़ा फायदा
प्लेऑफ की शुरुआत 26 मई को धर्मशाला में होने वाले क्वालिफायर-1 से होगी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने लीग चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 में से नौ-नौ मुकाबले जीते, लेकिन बेहतर नेट रन रेट की वजह से आरसीबी अंकतालिका में शीर्ष पर रही, जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर फिसल गई।
अगर धर्मशाला में बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता और कोई नतीजा नहीं निकलता, तो इसका सीधा फायदा आरसीबी को मिलेगा। अंकतालिका में ऊपर रहने के कारण आरसीबी को विजेता घोषित कर दिया जाएगा और टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी।
धर्मशाला का मौसम पूर्वानुमान
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मशाला में गरज-चमक के साथ थोड़ी बहुत बारिश होने की संभावना है और मौसम थोड़ा धुंधला रह सकता है। तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पश्चिम दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की संभावना दिन में ज्यादा बताई गई है। मौसम आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, इसका मैच पर कितना असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। शाम को मैच के समय मौसम साफ रहने की संभावना है।

एलिमिनेटर में सनराइजर्स की स्थिति मजबूत
27 मई को न्यू चंडीगढ़ में एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की भिड़ंत होगी। लीग स्टेज में एसआरएच ने नौ जीत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था, जबकि राजस्थान आठ जीत के साथ चौथे नंबर पर रही।
अगर बारिश इस मुकाबले को भी प्रभावित करती है और मैच रद्द हो जाता है, तो सनराइजर्स हैदराबाद को फायदा मिलेगा। अंकतालिका में बेहतर स्थिति होने की वजह से एसआरएच को क्वालिफायर-2 का टिकट मिल जाएगा, जबकि राजस्थान का सफर खत्म हो जाएगा।

क्वालिफायर-2 में भी रहेगा यही नियम
29 मई को न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। इसमें क्वालिफायर-1 हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता आमने-सामने होंगी। हालांकि, इस मैच के लिए भी रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर मौसम यहां भी खेल बिगाड़ देता है, तो लीग स्टेज में बेहतर रैंक वाली टीम को फाइनल में जगह मिल जाएगी। यानी प्लेऑफ में सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि लीग चरण में हासिल की गई पोजिशन भी बेहद अहम साबित होने वाली है।
फाइनल के लिए रखा गया है रिजर्व डे
आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। बाकी प्लेऑफ मैचों के उलट फाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है ताकि खिताबी मुकाबले का फैसला मैदान पर हो सके। ऐसे में फैंस को उम्मीद रहेगी कि बारिश फाइनल का रोमांच फीका न करे।