{"_id":"6cccceacefde17abd608a104e62df627","slug":"180-youth-teams-going-to-save-himalayas","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों पैरों में पोलियो, फिर भी चढ़ना है हिमालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों पैरों में पोलियो, फिर भी चढ़ना है हिमालय
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Tue, 24 Sep 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गीता गोपाल संस्था द्वारा आयोजित 24वीं गीता गोपाल पर्यावरण रक्षार्थ हिमालय रैली सोमवार को ऋषिकेश पहुंची।
पर्यावरण संरक्षण कर हिमालय बचाओ अभियान में जिंदादिली की मिसाल बने हुए हैं रैली में पहुंचे यह सदस्य। मुकेश खन्ना और पंकज यादव की दोनों टांगे पोलियो से ग्रसित हैं।
पढ़ें, पोस्ट आफिसों से किसी भी वक्त निकाल सकेंगे पैसा
दुर्घटना में एक हाथ गंवा बैठे अमर पाल, 12 वर्षीय कौस्तुभ और 76 वर्षीय आरडी मेहता भी अपने पूरे जज्बे के साथ रैली में शामिल होकर लोगों को मानवता की सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
रैली हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, तीर्थस्थलों की पवित्रता और मानव जाति की सुरक्षा के उद्देश्य के साथ बुधवार को अंबाला कैंट से आरंभ हुई। 75 मोटरसाइकिलों और सात वाहनों में सवार 180 युवाओं का दल कुरुक्षेत्र, करनाल, दिल्ली, मथुरा, वृंदावन, गोर्वधन, गोकुल, मेरठ, हरिद्वार होते हुए ऋषिकेश पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें, हेमकुंड साहिब में तीन माह बाद हुई अरदास
Trending Videos
संस्थान के प्रेस प्रवक्ता मान सिंह काकरान ने बताया कि उत्तराखंड में आई आपदा का मुख्य कारण प्रकृति से छेड़छाड़ है। इसलिए लोगों में हिमालय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस रैली का आयोजन किया गया है। रैली मंगलवार को ऋषिकेश से देवप्रयाग, नंदप्रयाग, जोशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी।
विभिन्न पड़ावों पर सदस्य जागरूकता अभियान चलाते हुए द्रोणगिरी पर्वत की पैदल ट्रेकिंग करेंगे। इसके बाद बदरीनाथ में सफाई आभियान चलाया जाएगा और चरण पादुका, माणा और वसुधारा में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा।
बताया कि दल 2100 किलोमीटर का सफर तय कर वापस अंबाला पहुंचेगा। रैली में मुख्य रूप से अमेरिका से हर्ष नंदा, लोकेश महावर, रवि गुप्ता, मोहित अरोड़ा आदि शामिल हैं।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...