सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A vehicle overturned in Sahaspur, injuring 21 people returning from a wedding.

Dehradun News: सहसपुर में अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, शादी से लौट रहे 21 लोग घायल

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
A vehicle overturned in Sahaspur, injuring 21 people returning from a wedding.
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में मंगलवार को शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा पिकअप वाहन शेरपुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 21 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। कुछ घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार हसनपुर गांव से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोग पिकअप वाहन में सवार थे। शेरपुर मोड़ के समीप अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में 12 महिलाएं, दो पुरुष और सात बच्चे घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को उपचार के लिए झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रशांत भटनागर ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई तथा अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी का निशुल्क उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई मरीजों को घर भेज दिया गया है, जबकि अन्य का उपचार जारी है। सभी की स्थिति सामान्य और स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed