{"_id":"6a23a9f70ce9c9ea45051ca2","slug":"bulldozer-used-on-illegal-shrine-in-posh-vip-colony-dehradun-dhami-government-action-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: राजधानी की वीआईपी कॉलोनी में बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, स्वयं हटाने के लिए दिया गया था वक्त
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध मजार पर कार्रवाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजधानी देहरादून की वीआईपी पोश कॉलोनी में बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध संरचना को लेकर कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन को शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
बीती रात यमुना कॉलोनी में बनी हुई अवैध मजार को ध्वस्त करते हुए उक्त भूमि को कब्जे में ले लिया गया। उक्त सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने से एक माह पूर्व नोटिस चस्पा कर उसे स्वयं हटाने के लिए वक्त दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। बीती रात्रि में नगर निगम, सिंचाई विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई कर उक्त स्थान को अवैध कब्जे से मुक्त कर दिया।
Trending Videos
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: डेटा में सेंध मारकर लोगों के खाते खंगाल रहे साइबर अपराधी, ये हैं नए-नए तरीके, कॉल आए तो रहे अर्लट
उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई के दौरान उस स्थान पर किसी भी तरह के कोई अवशेष आदि नहीं मिले। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि राज्य सरकार का निर्देश है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की नियत से बनी ऐसी संरचनाओं को हर हाल में हटाया जाएगा।