सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2026 Over a million pilgrims visited Gangotri and Yamunotri breaking last year record

Chardham Yatra: गंगोत्री-यमुनोत्री में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके दर्शन, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Renu Saklani Updated Sat, 06 Jun 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में अब तक दस लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम में 4,98,367 और गंगोत्री धाम में 5,17,485 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

Chardham yatra 2026 Over a million pilgrims visited Gangotri and Yamunotri breaking last year record
गंगोत्री और यमुनोत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है। यात्रा के शुरुआती 47 दिनों में ही दोनों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले वर्ष की तुलना में यात्रियों की संख्या में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

बीते 19 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा के तहत 4 जून तक गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में कुल 10,15,852 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वर्ष 2025 की समान अवधि में यह संख्या 9,44,804 थी। इस तरह इस वर्ष अब तक 71,048 अधिक श्रद्धालु धामों तक पहुंचे हैं। आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री धाम में 4,98,367 और गंगोत्री धाम में 5,17,485 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से भी निगरानी
यात्रा मार्गों पर लगातार श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है और दोनों धामों में दर्शन का क्रम सुचारु रूप से चल रहा है। यात्रा अवधि में अब तक कुल 99,165 वाहनों का आवागमन दर्ज किया गया है, जिनमें 74,365 छोटे और 24,800 बड़े वाहन शामिल हैं। बढ़ती संख्या के बीच प्रशासन और पुलिस व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos


एसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री के सुरक्षित यात्रा, सुगम दर्शन एवं सतत संवाद के संकल्प के अनुरूप उत्तरकाशी पुलिस यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने में जुटी हुई है। यात्रा मार्गों से लेकर धामों तक सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

ये भी पढ़ें...Dehradun: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर

सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। यात्रा संचालन को बेहतर बनाने के लिए दोनों धाम क्षेत्रों को दो सुपर जोन, 12 जोन और 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के बीच प्रशासन का फोकस यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed