सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fire on farmer in haridwar

150 किलोमीटर दूर आकर किसान पर झोंके दो फायर, लेकिन...

ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर Updated Mon, 10 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
 fire on farmer in haridwar
विज्ञापन

 रंजिश के चलते हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम देने आरोपी करीब डेढ़ सौ किलोमीटर का सफर तय कर के मंगलौर पहुंचा। उसने मिल में गन्ना लेकर आए किसान की लोकेशन लेने के लिए एक मुखबिर का भी सहारा लिया। उसके बाद उसने मिल के यार्ड में सोए किसान हरीश पर फायर किए और यह सोचकर भाग निकला कि अब वह मर गया है। 



उत्तम मिल के केन यार्ड में जिस किसान हरीश को गोली मारी गई। वह हरियाणा के सोनीपत जिला के गांव मेहंदीपुर का रहने वाला है। गोली मारने का आरोपी निखिल भी उसी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों के परिवारों के बीच रंजिश चल आ रही है। पुलिस के अनुसार रंजिश के चलते ही निखिल ने हरीश की हत्या की ठानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद हरीश ने अपने साथी को बताया कि उसे निखिल ने गोली मारी है। साथ ही गन्ना लेकर उनके साथ आए एक अन्य किसान ने उसके बारे में निखिल को मुखबिरी की है। घायल हरीश की मानें तो आरोपी को उसके उत्तम मिल में गन्ना लेकर आने से उसके यहां पहुंचने तक की पूरी जानकारी थी। यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी अपने एक साथी को लेकर बाइक से केन यार्ड पहुंचा था। 

विज्ञापन

दो फायर झोंकने के बाद फरार

 fire on farmer in haridwar

उसने तौल कांटे पर जाकर हरियाणा से गन्ना लेकर आए किसानों के बारे में जानकारी ली थी। उसके बाद वह उस जगह पहुंचा जहां हरीश ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चारपाई पर सो रहा था। उसने सोए हरीश पर एक के बाद एक दो फायर किए। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद हरीश ने आरोपियों का नाम सार्वजनिक किया।

बता दें क‌ि गांव मेहंदीपुर, थाना मुरथल, जिला सोनीपत निवासी हरीश (पुत्र कर्मवीर) अपने साथी जितेंद्र (पुत्र सतवीर) के साथ गन्ना लेकर रविवार रात उत्तम शुगर मिल पहुंचा था। मिल के यार्ड में ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर वह ट्राली के नीचे बांधी चारपाई पर सो गया। आरोप है कि रात को करीब एक बजे उसी के गांव के निखिल (पुत्र अजीत उर्फ छांगा) ने अपने एक साथी के साथ हरीश पर दो फायर झोंक दिए।

बताया जा रहा है कि घायल हरीश ने ट्रैक्टर पर सो रहे अपने साथी जितेंद्र को आवाज दी। इस बीच हमलावर बाइक से मौके से फरार हो गए। जितेंद्र ने आसपास सोए अन्य ग्रामीणों की मदद से घायल हरीश को हाईवे से गुजर रही एक कार रुकवाकर रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने घायल किसान को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। किसान उसे लेकर मेरठ के एक अस्पताल में पहुंचा। पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर निखिल व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल जवाहरलाल का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एक टीम को हरियाणा भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed