सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl rape by father

मासूम बेटी की अस्मत से खेल रहा था सौतेला बाप

अमर उजाला, कोटद्वार Updated Sun, 29 Jun 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
girl rape by father
विज्ञापन

कोटद्वार के सुखरौ क्षेत्र में एक सौतेला बाप सालभर से किशोरी की इज्जत से खेलता रहा। डर के मारे वह मुंह नहीं खोल सकी।

Trending Videos


एक महीने से किशोरी पड़ोस में रह रही थी जिनकी मदद से मामला महिला समाख्या तक पहुंचा। संस्था की मदद से पीड़िता शनिवार को कोतवाली पहुंची।

पीड़िता की मां की ओर से कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ दुराचार के साथ ही पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

सालभर से कर रहा था दुष्कर्म

girl rape by father

शनिवार दिन में महिला समाख्या की जिला समन्वयक प्रीति थपलियाल 15 वर्षीय एक किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंची। साथ की पीड़िता की मां भी थी।

पीड़िता ने पुलिस को जो कुछ बताया, वह पिता के रिश्ते को कलंकित करने वाला था। कोतवाल प्रमोद शाह ने बताया कि सौतेला बाप सालभर से कुकर्म कर रहा था।

बेटी को उसने धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौंवी की छात्रा है किशोरी

girl rape by father

मां को जब यह बात पता चली तो उसने गलती होने की बात कर माफी मांगी। हालांकि इसके बावजूद भी वह दुराचार करता रहा। पीड़िता नौंवी की छात्रा है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने दूसरी शादी 10 वर्ष पहले की थी। दूसरी शादी से उसकी एक और बेटी है। आरोपी मजदूरी करता है, जबकि मां लोगों के घरों में चौका बर्तन का काम करती है।

विज्ञापन

पहले भी पुलिस से की थी शिकायत

girl rape by father

पीड़िता ने बताया कि उसने पहले भी इस बारे में पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन तब वह पूरी बात नहीं बता सकी थी।

पिता ने जब सारी हदें पार कर दी तो पीड़िता घर छोड़कर पड़ोस में रहने लगी। देर शाम पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed