सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide in dehradun

तीन आत्महत्याएं, तीनों की अलग कहानी

अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 09 Apr 2014 06:10 PM IST
विज्ञापन
suicide in dehradun
विज्ञापन

राजधानी देहरादून के लिए मंगलवार का दिन तीन अलग-अलग आत्महत्या की घटनाओं की वजह से सनसनी से भरा रहा। तीन आत्महत्याओं में जहां दो की जान चली गई वहीं एक महिला की सही वक्त पर इलाज के चलते जान बच गई।



आत्महत्या करने वाला एक युवक 26 साल का है जिसने जहरीला पदार्थ खा लिया था जबकि 13 साल की एक किशोरी की संदिग्धावस्था में फंदे से झूलकर जान दे दी। वहीं एक महिला जैसे ही फंदे से झूली उसकी पड़ोसन ने उसे देख लिया जिससे उसकी जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार ने मुंह मोड़ा तो दे दी जान

suicide in dehradun

मनमुटाव के बाद प्रेमिका के मुंह मोड़ने से आहत युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक राजपुर के किशनपुर निवासी राजा (26) के एक लड़की से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच मनमुटाव के बाद राजा काफी तनाव में था। चार अप्रैल की शाम जान देने के मकसद से उसने जहर खा लिया।

इलाज के दौरान हुई मौत
हालत बिगड़ने पर घर वालों को पता चला तो वे लेकर दून अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार तड़के राजा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

परिजन जहर निगलने की वजह की जानकारी से इनकार कर रहे हैं, मगर एसओ राजपुर प्रदीप राणा के मुताबिक प्यार में असफल होने पर राजा ने यह कदम उठाया है।

मौत के मुंह से खींच लाई पड़ोसन

suicide in dehradun

खुड़बड़ा में रहने वाली विवाहिता ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। मगर ऐन वक्त पर पड़ोसन ने आकर उसे बचा लिया। पुलिस के मुताबिक महिला की शादी को 15 साल हो चुके हैं। उसकी कोई संतान नहीं है।

मंगलवार रात पति काम पर गया था। महिला घर में अकेली थी। मानसिक तनाव से गुजर रही महिला ने जान देने के मकसद से पंखे पर फंदा लगाने की कोशिश की।

इसी बीच पड़ोसी की एक महिला मिलने पहली मंजिल पर आ गई। उसे लटकते देख पड़ोसन ने महिला के पैरों को ऊपर उठाकर शोर मचाना शुरू कर दिया। जब तक परिजन पहुंचे, विवाहिता बेहोश हो चुकी थी।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। कोतवाली निरीक्षक एसएस विष्ट ने बताया कि पड़ोसन की वजह से कोशिश विफल हो गई। वजह अभी साफ नहीं है।

विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्नल के घर पंखे पर झूली नाबालिग

suicide in dehradun

कृषाली में रिटायर्ड कर्नल की कोठी में रहने वाली सातवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह शव पंखे पर लटका मिला। घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक कृषाली के रहने वाले कमल थापा ने पत्नी के मौत के बाद छोटी बेटी राजकुमारी को बड़ी बेटी के साथ सहस्त्रधारा बाइपास पर रहने वाले रिटायर्ड कर्नल भूपेन्द्र शाही को सौंप दिया।

सोमवार रात राजकुमारी रोजाना की तरह काम के बाद स्टोर में सोने चली गई। सुबह को वापस नहीं आई तो कर्नल दंपति उसे बुलाने स्टोर पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो राजकुमारी का शव पंखे पर लटका मिला।

मां ने भी की थी आत्महत्या
मौके पर आई राजपुर थाना पुलिस ने शव नीचे उतारा। सूचना पर तब तक मृतका के पिता कमल थापा भी आ गए। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। एसओ राजपुर प्रदीप राणा ने बताया कि राजकुमारी की मां ने पारिवारिक कारणों से बरसों पहले आत्महत्या कर ली थी।

दो दिन पहले बेहद खुश थी बेटी
पिता कमल थापा ने बताया कि पता नहीं यह कैसे हो गया। दो दिन पहले बेटी से मुलाकात हुई थी। तब वह बेहद खुश थी। बड़ी बेटी भी शाही दंपति के साथ रही। अब राजकुमारी वहीं पढ़ाई कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed