सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   election and social media

सोशल साइट के यह 'हीरो' युवाओं को रिझाने में जीरो

ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Apr 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
election and social media
विज्ञापन

फेसबुक, वाट्स एप, ट्विटर जैसी सोशल साइट्स लोकसभा चुनाव में नेताओं के लिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने का जरिया भले बन गई हैं।

Trending Videos


लेकिन मतदान में जिस युवा वर्ग की सबसे अधिक संख्या रहने वाली है, उस पर इन साइट्स पर किए जाने वाले चुनावी अपडेट्स का कोई असर नहीं।

हीरो नजर आने वाले नेता, पार्टियां जमीन पर जीरो

election and social media

साइट्स पर लाइक और फॉलोइंग के लिहाज से हीरो नजर आने वाले नेता, पार्टियां जमीन पर जीरो हैं। कम से कम दून के कॉलेज गोइंग यूथ का नजरिया तो यही है।

वे मानते हैं कि सिर्फ साइट्स पर पेज अपडेट करना ही नेताओं के लिए काफी नहीं। उन्हें ठोस स्थायी नीतियों से युवाओं को रूबरू कराना होगा।

ऐसे में यहां चुनावी समर में उतरे योद्धाओं को युवाओं के बीच पैठ बनाने के लिए वर्चुअल वर्ल्ड से बाहर आकर जमीनी गतिविधियों पर जोर देना जरूरी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्स एप और फेसबुक मनोरंजन का जरिया

election and social media

डीएवी कॉलेज के छात्र अभिषेक सिंह कहते हैं कि वाट्स एप और फेसबुक उनके लिए मनोरंजन का जरिया है।

यहां वे वीडियो, फोटो अपलोड कर दोस्तों से मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं। लेकिन चुनाव में इसके उपयोग को वे कारगर नहीं मानते।

अभिषेक कहते हैं कि इस शेयरिंग से कुछ होने वाला नहीं। जब तक नेता स्थायी समाधान न दें, उन्हें वोट देने का मन बनाने का कोई मतलब नहीं।

डीएवी के ही छात्र मुकेश रावत का कहना है कि किसी भी सरकार को युवाओं के लिए शिक्षा की मजबूत नीति और रोजगार के स्थायी उपचार करने चाहिए। तभी युवा भी वोट देने आगे आएंगे।

विज्ञापन

जनता में विश्वास जगाना बड़ी चुनौती

election and social media

डीबीएस कॉलेज के छात्र अनिमेष का कहना है कि सोशल साइटों पर दी जा रही जानकारी कितनी सच हैं, यह बड़ा सवाल है।
लेकिन अहम सवाल यह है कि जो भी पार्टी सरकार बनाने वाली है, वह युवाओं के बीच वोट देने का कोई पुख्ता आधार तो पेश करे।

अनिमेष के मुताबिक यह आधार उन्हें न तो भाजपा में नजर आता है और न ही कांग्रेस में।

बात खत्म करते हुए अनिमेष ने यह सवाल भी किया कि नेता जिन लोगों के बीच सोशल साइट्स पर प्रचार कर रहे हैं, क्या वाकई वे युवा मतदाता हैं।

साफ है कि युवाओं के भरोसे चुनावी नैया पार लगाने के सपने बुन रहे नेताओं को इस चुनाव में युवा वोटरों को बूथ तक पहुंचाना और उनमें अपने, अपनी नीतियों के प्रति विश्वास जगाना बड़ी चुनौती साबित होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed