{"_id":"6a23b8a4eb7775a8c801685f","slug":"husband-wife-took-the-car-for-a-test-drive-and-ran-away-dehradun-uttarakhand-news-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:51 PM IST
विज्ञापन
सार
कार टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक दंपती डीलर को धोखा दे गया। डीलर अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर है। टेस्ट ड्राइव के लिए ले जाई गई कार वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हुए दंपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एक दंपती ने पुरानी कार बेचने वाले डीलर से कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ली और फिर कभी लौटकर नहीं आए। गत 26 मई को हुई इस घटना के संबंध में कार स्वामी की शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos
कार स्वामी दिलनवाज ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को स्टार्क कार रेंटल पर बेचने के लिए खड़ा किया हुआ था। यह सेंटर शाह नवाज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर प्रकाश और उसकी पत्नी नेहा आए और कार को खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: घंटे भर बारिश, छह डिग्री गिरा पारा, चलेंगी तेज हवाएं, जानें 11 जून तक का मौसम अपडेट
शिकायत के अनुसार दंपती तय समय पर वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार और संपर्क की कोशिशों के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों और कार की तलाश में जुटी है।