सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   man eater leopard killed by hunter joy hukil.

जॉय की गोली से ढेर हुआ आदमखोर गुलदार

ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Thu, 30 Oct 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
man eater leopard killed by hunter joy hukil.
विज्ञापन

उत्तराखंड के पौड़ी में बालक का शिकार करने वाले आदमखोर गुलदार को शिकारी जॉय हुकिल की बंदूक की गोली ने ढेर कर दिया। बुधवार को रात 11 बजे जॉय ने मासौं धार के समीप उक्त गुलदार को मार गिराने में सफलता पाई। आदमखोर के मारे जाने से पिछले रविवार से आदमखोर की दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



बता दें कि रविवार की देर शाम पौड़ी ब्लाक के मासौं तल्ला गांव में गुलदार ने आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय एक बालक को मार दिया था।

बालक का शव उसके घर से 150 मीटर दूर झाड़ी में पड़ा मिला था। वन विभाग के निर्देश पर बुधवार को शिकारी जॉय हुकिल गुलदार को मारने के लिए मासौ तल्ला गांव पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुकिल ने बताया कि उन्हें गुलदार के बुधवार सुबह मासौं में देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद वह मासौं तल्ला गांव से पौन किलोमीटर दूर मासौंधार में दिखाई दिया। मासौंधार में उसने एक गाय को मार दिया था।

विज्ञापन

16वां आदमखोर बना जॉय का शिकार

man eater leopard killed by hunter joy hukil.

ग्रामीणों की सूचना पर वे शाम को मासौं तल्ला गांव से मासौंधार की ओर निकल गए। पहले उनको गुलदार आधे रास्ते दिखा लेकिन वह झाड़ियों के पीछे छिपता हुआ भाग गया। इसके बाद उन्होंने मासौधार में तलाश शुरू की। रात करीब 11 बजे उक्त गुलदार मासौंधार से मासौं तल्ला गांव की तरफ आता दिखाई दिया। मौका देखकर उन्होंने उसे ढेर कर दिया।

हुकिल ने बताया कि मारा गया गुलदार नर था और उसकी आयु 10 से 12 साल के बीच है। साढे़ सात फुट लंबा और 80 सेमी ऊंचे इस गुलदार की दाहिनी तरफ का बड़ा दांत और दो अंदर के दांत टूटे हुए हैं।

इसी म‌हीने किया था शिकार
चर्चित शिकारी जॉय हुकिल की गोली से मासौंधार में 16वां आदमखोर गुलदार ढेर हुआ है। इससे पहले जॉय आदमखोर घोषित 15 गुलदारों को मार चुके हैं।

शिकारी जॉय हुकिल के अनुसार अब तक वे गढ़वाल मंडल में नौ और कुमाऊं मंडल में 6 गुलदारों को मार चुके हैं। इससे पहले 4 अक्तूबर को उन्होंने कुमायूं मंडल के डीडीहाट में लोगों के लिए आतंक बने आदमखोर को मार गिराया था।

13 सालों में 13 गुलदार बने आदमखोर

man eater leopard killed by hunter joy hukil.

गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज में 2001 से अब तक 13 गुलदार आदमखोर घोषित होने के बाद शिकारियों के हाथों मारे जा चुके हैं। वन विभाग के अनुसार वर्ष 2002 में सर्वाधिक चार गुलदार शिकारियों के हत्थे चढ़े थे।

इसके अलावा 2001 में तीन, 2003 में दो, 2004, 2007 और 2008 में एक-एक गुलदार आदमखोर घोषित होने के बाद शिकारियों द्वारा मारे गए।

विभाग के अनुसार गढ़वाल वन प्रभाग के पौड़ी रेंज में इस साल शिकारी के हाथों यह पहला आदमखोर गुलदार मारा गया है। पिछले महीने गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज में शिकारी जॉय हुकिल ने एक गुलदार को अपनी गोली का निशाना बनाया था।

शव को किया नष्ट
मासौंधार के समीप जॉय हुकिल की गोली से ढेर हुए गुलदार को बृहस्पतिवार की सुबह पौड़ी रेंज कार्यालय में लाया गया। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ राजमणि पांडे ने बताया कि पौड़ी रेंज कार्यालय में गुलदार का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके शव को जला दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed