सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mission 2027 after PM Home Minister Defense Minister visit now National President is visiting Uttarakhand

Nitin Nabin: प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के दौरे के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे उत्तराखंड, जीत के लिए झोंकी ताकत

अमर उजाला, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 29 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड पहुंचे हैं। भाजपा ने देवभूमि में जीत की हैट्रिक हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

Mission 2027 after PM Home Minister Defense Minister visit now  National President is visiting Uttarakhand
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का उत्तराखंड दौरे पर - फोटो : सूचना
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा के लिए उत्तराखंड बेहद अहम है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनावों में जीत मद्देनजर पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। कुछ समय के अंतराल के बाद लगातार प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा हुआ है, इससे हर बार कार्यकर्ताओं को नया उत्साह मिला है।

पिछले साल नवंबर से ही बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के 25 वर्ष होने पर रजत जयंती समारोह में देहरादून में पहुंचे। फरवरी में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद मार्च में गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार और हल्द्वानी में रक्षा मंत्री का हल्द्वानी में कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का बूथ जीतों, चुनाव जीतों मंत्र 
14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में देहरादून- दिल्ली एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने के साथ लोगों को संबोधित किया। इसी कार्यक्रम में पहुंचे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने भी संबोधित करने के साथ मंत्रालय की राज्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन
Trending Videos


अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे हैं। वे कोर कमेटी, कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक समेत अन्य कार्यक्रमों के साथ ही बूथ लेविल तक पर बैठक कर कर संगठनात्मक कार्यों को समझने के साथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। भाजपा का बूथ जीतों, चुनाव जीतों के मंत्र पर ही चल रही है। इससे जुड़ी कमियों को दूर करने और मजबूत दुर्ग को और सुदृढ़ करने में जुटी है।

ये भी पढे़ं...Haridwar: गंगा की लहरों पर रील का खुमार, थर्माकोल के गद्दे पर आराम से लेट बहता दिखा युवक, स्टंटबाजी वायरल

मंत्री मंडल का विस्तार से लेकर दायित्वधारी बनाए

देहरादून। हाल के महीनों में प्रदेश मंत्री मंडल का विस्तार किया गया। इसके जरिए पार्टी ने कई समीकरण साधने का प्रयास किया। इसके अलावा नए दायित्वधारी भी बनाए गए। करीब 80 दायित्वधारी बने हैं, इनके जरिए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed