सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   More than 50 people got themselves examined in the health camp

Dehradun News: स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक लोगों ने कराई जांच

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
More than 50 people got themselves examined in the health camp
विज्ञापन
मसूरी। रोटरी क्लब ऑफ मसूरी ने मंगलवार को तिलक लाइब्रेरी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया। इसमें 50 से अधिक लोगों ने भाग लेकर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई।

क्लब अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 93 महत्वपूर्ण पैरामीटर की जांच की। कम्युनिटी सर्विस डायरेक्टर रजत अग्रवाल ने बताया कि इसका उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य जानकारी देना था। साथ ही संभावित बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर पता लगाना भी था। इस पहल में रजत अग्रवाल और समिति अध्यक्ष डीके जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीपक अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ऐसे शिविर जागरूकता बढ़ाते हैं और बेहतर उपचार का मार्ग प्रशस्त करते हैं। क्लब भविष्य में भी समाजहित से जुड़ी स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed