{"_id":"c4a8aa028c43f6228b4616d573de2bd7","slug":"nurses-strike-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपना ख्याल खुद ही रखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अपना ख्याल खुद ही रखिए
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजधानी में कार्य बहिष्कार स्थगित करने के संबंध में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से उत्तराखंड नर्सेज एंड सर्विसेज एसोसिएशन की वार्ता विफल हो गई।
नर्सेज ने एक शिफ्ट का बहिष्कार जारी रखने और रविवार से प्रदेशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहना है कि सोमवार को मांगों के संबंध में शासनादेश आया तो भी इसकी समीक्षा के बाद ही हड़ताल वापस लेने का निर्णय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें, संभलकर! दवाएं दे सकती हैं 'दर्द'
Trending Videos
शुक्रवार को प्रमुख सचिव से वार्ता के लिए पहुंची एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष अंजना भौमिक की अगुवाई में नर्सों के प्रतिनिधि मंडल ने साफ कह दिया कि रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन शुरू हो जाएगा। शासन ने कोई निर्णय नहीं किया तो पूर्णकालिक हड़ताल होगी।
पढ़ें, अस्पताल छोड़कर भागने लगे मरीज
इससे पूर्व डा. जीएस जोशी महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. एलके गुसाईं निदेशक दून ग्रुप आफ हॉस्पिटल्स और दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. आरएस असवाल ने भौमिक से कार्य बहिष्कार स्थगित करने के लिए कहा, लेकिन नर्सों ने मा कर दिया।
संविदा नर्सों के भरोसे अस्पताल
स्वास्थ्य विभाग नर्सों के कार्य बहिष्कार के मद्देनजर अभी तक कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं कर पाया है। सारी व्यवस्था इंटर्न और गिनती की संविदा की नर्सों के भरोसे ही चल रही है।