सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pilgrims in badrinath

इस बार आसानी से हो रहे बदरीधाम में दर्शन

अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sun, 25 May 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
pilgrims in badrinath
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के बीच जहां भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए धक्का-मुक्की होती थी, वहीं इस बार धाम में तीर्थयात्री आसानी से दर्शन कर पा रहे हैं। यात्रियों को लाइन में भी नहीं लगना पड़ रहा।

Trending Videos


पांच मई को धाम के कपाट तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ खुले थे। इन 20 दिनों में करीब 35 हजार तीर्थयात्री बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।

धाम में इन दिनों वीआईपी और तीर्थयात्री भी जब चाहे तब बदरीनाथ के दर्शन कर रहे हैं। तीर्थयात्रियों के लिए वीआईपी गेट भी खोल दिया गया है।

यात्रा तैयारियों से संतुष्ट हैं यात्री

pilgrims in badrinath

धाम के दर्शन और ब्रह्मकपाल में अपने पितरों के तर्पण के लिए बड़ी संख्या में तीर्थयात्री यहां पहुंच रहे हैं।

महाराष्ट्र के मनमोहन चक्रवर्ती, विनोद शर्मा और जगन्नाथ का कहना है कि जब अखबारों में उत्तराखंड की आपदा की फोटो और खबरें पढ़ी तो रूह कांप रही थी, लेकिन यहां आकर देखा तो स्थिति सामान्य हैं।

सरकार ने यात्रा की अच्छी तैयारियां की हैं। दिल्ली से परिवार के साथ बदरीनाथ की तीर्थयात्रा पर आए जीतेंद्र और मीना कहते हैं कि वे पुत्र कामना लेकर बदरीनाथ की शरण में पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था का है केंद्र

pilgrims in badrinath

पंजाब के शिव चरण सिंह ने कहा वे हेमकुंड साहिब तीर्थ की यात्रा पर पहुंचे थे, लेकिन यहां आकर बदरीनाथ धाम की यात्रा भी कर ली है।

बदरीनाथ धाम में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। आपदा के बाद ऐसा लग रहा था कि राज्य के चारों धामों की तीर्थयात्रा को शुरू करने में सालों बीत जाएंगे, लेकिन तीर्थयात्रियों की आस्था से हर जनमानस स्तब्ध है। तीर्थयात्रियों को धाम में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
-बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, बीकेटीसी, बदरीनाथ धाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed