सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Players from Shivalik Academy won four medals, including one gold.

Dehradun News: शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण समेत चार पदक जीते

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
Players from Shivalik Academy won four medals, including one gold.
विज्ञापन
सेलाकुई। शिवालिक एकेडमी के खिलाड़ियों ने हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 7वीं मुएथाई नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते। जीतकर आए खिलाड़ियों को विद्यालय में सम्मानित किया गया।
Trending Videos

प्रतियोगिता में विद्यालय के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अंडर-18 वर्ग में वर्णिका कठैत ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं देवांश थापा, दीपिका राणा और दिव्या चौहान ने अपने-अपने भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किए। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी त्यागी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने टीम के कोच बिट्टू विशान क्षेत्री की मेहनत को भी सराहा। इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को पदक प्रदान करके सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed