सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   power cit in uttarakhand

अंधेरे में डूबा उत्तराखंड, आठ टरबाइनें ठप

अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 17 Jul 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
power cit in uttarakhand
विज्ञापन

मंगलवार रात पहाड़ों पर हुई तेज बारिश के कारण जल विद्युत निगम की आठ परियोजनाओं की टरबाइनें थम गईं। इससे प्रदेश में बिजली संकट गहरा गया।

Trending Videos


बुधवार को कई क्षेत्रों 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इस कटौती से औद्योगिक इकाइयों को भारी नुकसान झेलना पड़ा।

मंगलवार रात भारी बारिश से नदियों में बड़े-बड़े पेड़ और सिल्ट आने लगी। टरबाइनों को बचाने के लिए जल विद्युत निगम के इंजीनियरों ने परियोजनाओं के फाटक खोलकर पानी छोड़ना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम ने बारह जल विद्युत गृहों में से छिबरो, चिला, ढकरानी, ढालीपुर, खोदरी, कुल्हाल, मनेरी भाली-प्रथम (तिलोथ), मनेरी भाली-द्वितीय (धरासू) जल विद्युत परियोजना में उत्पादन बंद कर दिया है।
विज्ञापन


तिलोथ विद्युत गृह से बुधवार शाम चार बजे और धरासू से दोपहर दो बजे उत्पादन मिलना शुरू हुआ। बाकी छह जल विद्युत गृहों से रात तक विद्युत उत्पादन शुरू नहीं हो पाया था।

इन इलाकों में छा गया अंधेरा

power cit in uttarakhand

बुधवार सुबह चार बजे से नान कंटीनियस इंडस्ट्री सिडकुल हरिद्वार में 12 घंटे, नान कंटीनियस इंडस्ट्री गढ़वाल में 11 घंटे बिजली गुल रही।

सिडकुल पंतनगर और नान कंटीनियस इंडस्ट्री कुमाऊं में पौने छह घंटे की कटौती हुई। हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नौ घंटे, ऊधमसिंह नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच घंटे और गढ़वाल मंडल के छोटे शहरों में करीब ढाई घंटे की बिजली कटौती की गई।

ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि परियोजनाओं के बंद होने से बिजली कटौती करनी पड़ी।

बृहस्पतिवार को भी होगी दिक्कत
100 मेगावाट की क्षमता का कालागढ़ जल विद्युत गृह बुधवार देर रात से बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक 42 मेगावाट ही विद्युत उत्पादन कर पाएगा। वहीं, उत्पादन ठप होने के कारण छिबरो जल विद्युत गृह से 17 जुलाई के लिए बिजली नहीं मिलेगी। बृहस्पतिवार के लिए ऊर्जा निगम ने 40 लाख यूनिट अतिरिक्त बिजली खरीदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed