Dehradun: राजधानी के कई मेडिकल स्टोर पर छापा, कार्रवाई के दौरान शटर बंद कर भागे कई दुकानदार
राजधानी के कई मेडिकल स्टोरों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने छापा मारा। कहीं स्टोर पर मालिक और फार्मासिस्ट दोनों ही अनुपस्थित मिले। तो कहीं जांच में एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने गुरुवार को शहर के टर्नर रोड स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने और एक्सपायरी दवाएं बेचने के आरोप में तीन मेडिकल स्टोरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया और दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदार शटर बंद कर भाग गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम ने जब ग्रीन मेडिकोज, वेलनेस मेडिकोज और श्री गणेश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, तो वहां कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। ग्रीन मेडिकोज स्टोर पर मालिक और फार्मासिस्ट दोनों ही अनुपस्थित मिले। जांच में एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं। इसके अलावा, नारकोटिक्स रजिस्टर में प्रविष्टियां भी सही नहीं पाई गईं और स्टोर में अत्यधिक गंदगी का आलम था। इन गंभीर खामियों के चलते स्टोर को तत्काल बंद कर दिया गया।
स्टोर को सील कर दिया गया
वहीं वेलनेस मेडिकोज टर्नर रोड पर ही स्थित इस स्टोर में भी फार्मासिस्ट और मालिक नदारद मिले। यहां भी एक्सपायरी दवाएं बेची जा रही थीं। नारकोटिक्स दवाओं के बिल मौके पर पेश नहीं किए गए और रिकॉर्ड में कई तरह की गड़बड़ियां पाई गईं। इन अनियमितताओं के चलते इस स्टोर को भी सील कर दिया गया और दवा बिक्री पर रोक लगा दी गई।
ये भी पढे़ं...Chamoli: फूलों की घाटी में रंगत बिखेरने लगे फूल, एक जून को खुलेगी, वन विभाग का दल निरीक्षण कर लौटा
इसके अलावा श्री गणेश मेडिकल स्टोर में भी अत्यधिक गंदगी पाई गई। नारकोटिक्स रजिस्टर की प्रविष्टियां ठीक नहीं मिलीं। साथ ही, नो रिर्टन ओनली एक्सचेंज और 10 प्रतिशत डिस्काउंट जैसे प्रचार मानक के विपरीत पाए गए। इन उल्लंघनों के कारण स्टोर को बंद कर दिया गया और प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।