सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rain Alert in Uttarakhand Four Day 28th to 31st Bringing Relief from the Heat IMD Forecast Weather Updates

Uttarakhand Weather News: प्रदेश में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से चार दिन तक बारिश का अलर्ट

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 27 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। कल से प्रदेश में चार दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Rain Alert in Uttarakhand Four Day 28th to 31st Bringing Relief from the Heat IMD Forecast Weather Updates
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जनपदों में बारिश, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

Trending Videos

28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिशहोने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

 

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें

इसके अलावा 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड पर रखने और त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढे़ं...Dehradun: राजधानी के कई मेडिकल स्टोर पर छापा, कार्रवाई के दौरान शटर बंद कर भागे कई दुकानदार

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। उन्होंने मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed