सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired professor donates property to Someshwar Mahadev

Dehradun News: सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने सोमेश्वर महादेव को दान की संपत्ति

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Retired professor donates property to Someshwar Mahadev
विज्ञापन
विकासनगर। आज के दौर में जहां संपत्ति के लिए अक्सर रिश्तों में दरारें पड़ जाती हैं और परिवारों के बीच विवाद देखने को मिलते हैं, वहीं एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने त्याग और आस्था की अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने अपनी बहुमूल्य संपत्ति धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए दान कर दी है।

दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने विकासनगर क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अपनी संपत्ति को उत्तरकाशी के ग्राम खरसाली गीठ पट्टी स्थित देवता सोमेश्वर महादेव (सोमेषू) को समर्पित कर दिया है। इस संबंध में उन्होंने एक शपथ पत्र भी विकासनगर तहसील मुख्यालय पर तैयार करा लिया है। उनका कहना है जीवनभर शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े रहने के बाद उनकी इच्छा थी कि उनकी संपत्ति समाज और धर्म के हित में उपयोग हो। इसी भावना के तहत उन्होंने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। उन्होंने कहा जब भी देवता सोमेश्वर महादेव सोमेषू की समिति का गठन किया जाएगा तो वह संपत्ति का विक्रय पत्र समिति के नाम पंजीकृत करा देंगे। प्रोफेसर भास्कर के इस निर्णय को क्षेत्र में त्याग, सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। उनका यह कदम आने वाली पीढ़ियों को भी समाजहित में योगदान देने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed