उत्तराखंड में अनिश्चितकाल के लिए सरकारी स्कूल 'बंद'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के सभी स्कूलों में शुक्रवार से शिक्षण कार्य ठप हो जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ ने अनिश्चितकालीन चॉक डाउन हड़ताल का ऐलान किया है।
इस दौरान सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालयों पर तालाबंदी की जाएगी। राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने बताया कि शिक्षक पिछले कई दिन से शिक्षा निदेशालय पर धरना दे रहे हैं।
लेकिन बीस सूत्री मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। बताया कि शुक्रवार से शिक्षक हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान शिक्षक स्कूलों में जाकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके बाद प्रार्थना सभाओं में बच्चों को समझाया जाएगा कि वे हड़ताल क्यों कर रहे हैं।
ये हैं प्रमुख मांग
उधर, शिक्षा निदेशालय में गुरुवार को चंपावत के शिक्षकों ने धरना दिया। धरने पर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनंत सिंह औली, मंत्री कीर्ति प्रसाद गहतोड़ी, संरक्षक सोहन सिंह माजिला आदि बैठे।
प्रमुख मांग
- शिक्षकों को 22 दिन का उपार्जित अवकाश दिया जाए
- शिक्षकों को एक समान रूप से चयन वेतनमान का लाभ दिया जाए
- एसीपी का लाभ दिया जाए
- एलटी से प्रवक्ता और हेड मास्टर से प्रिंसिपल की प्रमोशन लिस्ट शीघ्र जारी हो
- तबादला नियमावली में आवश्यक संशोधन हो