सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   True friendship is a priceless treasure of life: Narayan Acharya

सच्ची मित्रता जीवन की अमूल्य निधि है : नारायण आचार्य

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
True friendship is a priceless treasure of life: Narayan Acharya
विज्ञापन
देहरादून। सच्ची मित्रता जीवन की अमूल्य निधि होती है। गढ़ी कैंट स्थित गोरखाली सुधार सभा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन कथावाचक नारायण आचार्य ने कथा वाचन के दौरान कहा। कथावाचक ने मंगलवार को भगवान कृष्ण सुदामा की मित्रता का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने मित्रता के मूल मंत्र को समझाया। कार्यक्रम में एक लाख पच्चीस हजार दीपों का लक्ष्य वर्तिका दीपदान भी किया गया। कथा समापन के साथ ही लक्ष्य वर्तिका दीपदान किया गया। हरितालिका तीज समिति की अध्यक्ष प्रभा शाह ने इस पूजन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह गोरखा समुदाय में प्रचलित एक विशेष पूजन है। पंडित हरिहर गौतम, पंडित दुर्गेश गौतम और अन्य पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित किए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य मंत्री ज्योति कोटिया और प्रभा शाह समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed