उत्तराखंडी के अप्रवासी भारतीयों के लिए जरूरी सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि उत्तराखंड का नंबर-1 हिंदी दैनिक अखबार 'अमर उजाला' आपको अपने देश में एक पहचान देने की तैयारी कर रहा है।
पिछले 17 सालों से देवभूमि की समस्या और उसकी गौरवगाथा बताने वाला उत्तराखंड का यह हिंदी दैनिक अपने ऑनलाइन संस्करण (www.dehradun.amarujala.com) के साथ लगातार प्रगति के पथ पर है।इसलिए हम चाहते हैं कि आप भी इस सफर में हमारे साथ जुड़ें।
हम आपकी बातें, समस्याएं और आप से जुड़ी हर खबर को देश और विदेशों में आप तक अपने ऑनलाइन संस्करण के जरिए पहुंचाएंगे।
इसके लिए आपको सिर्फ यह बताना होगा कि आप अभी किस देश में कार्यरत हैं, विदेश में आपका पेशा क्या है? और उत्तराखंड में आप कहां के निवासी हैं? इस मेल के जवाब के साथ ही आप अमर उजाला परिवार से जुड़ जाएंगे।
खुलकर कहें अपनी बात
इसके बाद आप अपनी बात जो उत्तराखंड में अपने गांव तक पहुंचाना चाहते हैं वो भेज सकते हैं। अगर आपको विदेश में कोई समस्या है या उत्तराखंड में किसी तरह की कोई परेशानी हो तो बेझिझक आप हमसे अपनी बात कह सकते हैं। यही नहीं हम आपकी रचनात्मकता, आपकी उपलिब्ध्यों और आपके सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अपनी वेबसाइट के माध्यम से प्रसार करेंगे।
इसके अलावा अगर आप उत्तराखंड के लिए कुछ करना चाहते हैं तो उसकी भी जानकारी हमे दे सकते हैं। हम आपके इस कार्य में आपको पूरा सहयोग देंगे।
यही नहीं आप जब कभी उत्तराखंड आएं तो अपने अनुभव अपने नजदीकी अमर उजाला ऑफिस जाकर शेयर कर सकते हैं।
यहां मेल करें- ddesk@ddn.amarujala.com, amarujalalive@gmail.com