सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A young man was beaten to death by a mob on suspicion of theft; his hands and legs were found tied.

Delhi NCR News: चोरी के शक में भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, हाथ-पैर बंधे मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-रोहिणी के कंझावला इलाके में बुधवार सुबह हुई वारदात, शाम के समय दी गई पुलिस को सूचना
Trending Videos

-सुबह हुई वारदात, शाम को पुलिस को मिली सूचना, शरीर पर चोटों के निशान
-पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा, हत्या का केस कर पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहिणी जिला के कंझावला इलाके में बुधवार सुबह चोरी के इरादे से घुसे एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। मृतक की शिनाख्त सावदा कॉलोनी निवासी करण (28) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करण का शव कब्जे में लेकर छानबीन के बाद मोर्चरी में भेजा। भीड़ ने करण के हाथ-पैर बांधे हुए थे। क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुलाकर जांच की गई। सीसीटीवी कैमरे से भी पड़ताल हुई। बाद में जांच के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आठ लोगों को फिलहाल हिरासत में लिया है। बाकी लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करण के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज थे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि चोरी के इरादे से पहले वह कॉलोनी में आ चुका था, लेकिन लोगों के देखने पर वह भाग गया था। अब पकड़े जाने पर उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4 बजे उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कंझावला इलाके में एक युवक को चोरी के आरोप में बुरी तरह पीटा गया है। पुलिस जब मजदूर कॉलोनी पहुंची तो वहां एक युवक के हाथ-पैर बंधे हुए मिले। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जांच करने पर उसकी मौत का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के दौरान पता चला कि युवक एक मजदूर के घर में सुबह के समय चोरी के इरादे से घुसा था। मकान मालिक की उस पर नजर पड़ी तो करण ने उस पर पत्थर से हमला कर सिर फोड़ दिया। बाद में शोर मचाने पर करण को पकड़ लिया गया। उसे बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान उसके हाथ-पैर बांध दिए गए। लोगों ने दावा किया कि पहले भी वह चोरी करने आता रहा है। भीड़ उसे पीटती रही। इस बीच पिटाई से करण की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद उसका शव मोर्चरी भेज दिया है। करण के पुराने रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed