सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aam Aadmi Party announced name of seventh candidate for Lok Sabha elections 2019

आप ने अपने सातवें उम्मीदवार का किया एलान, पश्चिमी दिल्ली से लड़ेंगे बलबीर सिंह जाखड़

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 17 Mar 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party announced name of seventh candidate for Lok Sabha elections 2019
फाइल फोटो
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए सातवें उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। बलबीर सिंह जाखड़ पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। 


दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इसका एलान किया है। इससे पहले 2 मार्च को आम आदमी पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों का एलान कर दिया था। हालांकि बीच में कांग्रेस से गठबंधन की खबरें भी आईं, लेकिन गठबंधन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 2014 में हुए चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। इससे पहले अरविंद केजरीवाल कई मंचों से, कई बार कह चुके थे कि वो दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन को 'लालायित' हैं। जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का बयान आया था कि उनसे अब तक इस बारे में कोई बात नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Trending Videos


चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता
पंकज गुप्ता जिन्हें आम आदमी पार्टी चांदनी चौक से लोकसभा चुनाव का टिकट दे रही है वह पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इसके साथ ही वह पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।
 

दिलीप पांडेय

दिलीप पांडेय अन्ना हजारे के एंटी करप्शन मूवमेंट में शामिल थे और आम आदमी पार्टी बनने के बाद वह पार्टी से जुड़ गए। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जमानिया में पले बढ़े हैं। दिलीप पांडेय आम आदमी पार्टी की दिल्ली यूनिट के संयोजक होने के साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। पार्टी ने उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर-पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है।

पूर्वी दिल्ली से आतिशी
आम आदमी पार्टी अपने चार साल के कार्यकाल में जिन उपलब्धियों को सबसे ज्यादा बार गिनाती रही है उनमें शिक्षा का क्षेत्र सबसे ऊपर है और इसका बहुत बड़ा श्रेय आतिशी को जाता है। इनके काम को देखते हुए पार्टी ने इन्हें पूर्वी दिल्ली का चुनावी प्रभारी बनाया था और अब उन्हें वहीं से लोकसभा चुनाव में उतारा है। 

राघव चड्ढा
राघव आम आदमी पार्टी के सबसे युवा प्रवक्ता होने के साथ ही पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। राघव उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने 2013 दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का मेनिफेस्टो तैयार किया था। पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाने के बाद उन्हें पार्टी ने कानूनी मामलों से निपटने की भूमिका सौंप दी गई। पार्टी अब उन्हें 2019 लोकसभा चुनाव में दक्षिण दिल्ली से टिकट दिया है।

उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह

गुग्गन सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले बवाना से भारतीय जनता पार्टी के विधायक थे। अब आम आदमी पार्टी उन्हें उत्तर पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा का टिकट दे रही है। 2015 में वह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी वेद प्रकाश से चुनाव हार गए थे। 2017 में वेद प्रकाश ने आप छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर लिया।

नई दिल्ली से बृजेश गोयल
बृजेश गोयल को कुछ समय पूर्व आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली का लोकसभा चुनाव प्रभारी बनाया था, अब पार्टी ने 2019 चुनाव के लिए उन्हें वहीं से टिकट दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed