सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   all bjp leaders agree on rajnath singh

राजनाथ के नाम पर सब साथ, बाकी पर खेमेबाजी

अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 07 Mar 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
all bjp leaders agree on rajnath singh
विज्ञापन
गाजियाबाद में पहले चरण में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा अभी तक किसी प्रत्याशी का नाम चयनित नहीं कर पाई है।


पार्टी के स्थानीय संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष और निवर्तमान सांसद राजनाथ सिंह ही गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राजनाथ सिंह के नाम पर पूरी पार्टी एक साथ दिखती है, लेकिन किसी अन्य दावेदार की बात पर खेमेबाजी नजर आ रही है।

ऐसे में राजनाथ की बजाय किसी नए उम्मीदवार के लिए सबको साधना खासा चुनौती भरा काम होगा।
गाजियाबाद सीट के लिए 10 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

सूत्रों के मुताबिक 10 या 11 मार्च तक पार्टी इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। इस सूरत में घोषित प्रत्याशी के पास प्रचार के लिए सिर्फ एक माह का ही समय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम समय उस पर संगठन केअलग-अलग धड़ों को साथ लाना आसान नहीं होगा। स्थानीय स्तर पर भी अपने-अपने गुटों के साथ कई दावेदार टिकट के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके चलते पदाधिकारियों के बीच गुटबाजी कई बार दिख चुकी है। गाजियाबाद सीट में लोनी, मुरादनगर, गाजियाबाद, साहिबाबाद और धौलाना का आंशिक भाग शामिल है।

लोनी और मुरादनगर सीट मुस्लिम बाहुल्य हैं। धौलाना, गाजियाबाद में क्षत्रिय वोटों का प्रभाव है। साहिबाबाद सीट में जातीय समीकरण से अधिक आम आदमी पार्टी का जोर है।

ऐसे में इन सभी समीकरण को बिठाते हुए पार्टी के लिए सर्वप्रिय उम्मीदवार की खोज खासी महत्वपूर्ण है।


गाजियाबाद लोकसभा सीट से भाजपा दावेदार
1. राजनाथ सिंह
- भाजपा के पार्टी अध्यक्ष और गाजियाबाद के वर्तमान सांसद
2. बालेश्वर त्यागी
- पांच बार भाजपा के टिकट पर गाजियाबाद से लड़ा विधायक का चुनाव
- 1991 और 96 में भाजपा सरकार में रहे मंत्री
3. संगीत सोम
- सरधना से पार्टी विधायक
4. वीके सिंह
- भारतीय सेना के पूर्व सेनाध्यक्ष हाल ही में पार्टी में हुए शामिल
5. अतुल गर्ग
- 2012 में लड़ा गाजियाबाद सीट से विधायक चुनाव, हारे
- पूर्व मेयर स्व. दिनेश चंद गर्ग के हैं बेटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed