सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp is trying to remove aap and congress from delhi.

AAP और कांग्रेसियों के सफाए में जुटी भाजपा!

Updated Thu, 11 Sep 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन
bjp is trying to remove aap and congress from delhi.
विज्ञापन

एनडीएमसी के बाद अब भाजपा की निगाहें दिल्ली की अन्य संस्थाओं पर टिकी है। इन संस्थाओं पर काबिज होने की लड़ाई भाजपा ने शुरू भी कर दी है। इन पदों पर काबिज 150 लोगों की सूची तैयार की गई है। प्रदेश भाजपा नेता केंद्रीय गृहमंत्री और दिल्ली के उपराज्यपाल से ऐसे सभी चेयरमैन और सदस्यों को बर्खास्त करने की मांग करने की तैयारी में है।



एनडीएमसी के महत्वपूर्ण पदों पर अपने नेताओं को स्थापित करने के बाद भाजपा दिल्ली महिला आयोग, दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग, दिल्ली हज कमेटी, दिल्ली उर्स कमेटी, पिछड़ा वर्ग आयोग, खोया मावा कमेटी, दिल्ली बाल आयोग, उर्स कमेटी समेत कई आयोग और बोर्ड पर अपने नेताओं को बैठाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने इन सभी आयोग और बोर्ड पर काबिज सदस्यों व अध्यक्षों पर आरोप लगाया है कि सभी लोग सरकारी सुविधा तो ले रहे हैं लेकिन दिल्ली के विकास को लेकर कोई काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले ही इस सूची को मंगा चुके हैं गृहमंत्री

bjp is trying to remove aap and congress from delhi.

भाजपा विधायक आरपी सिंह और साहिब सिंह चौहान का कहना है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी की सांठगांठ से विभिन्न आयोग और बोर्ड में इन्हीं पार्टी के नेता काबिज हैं। जबकि दिल्ली का विकास ठप पड़ा है। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनको बर्खास्त करने की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग से मिलेगा। बताया जाता है कि केंद्रीय गृहमंत्री पहले ही इस सूची को मंगा चुके हैं।


दिल्ली सरकार से जुड़े विभिन्न प्रमुख बोर्डों में काबिज नेता
दिल्ली महिला आयोग- बरखा शुक्ला सिंह
दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग- कमर अहमद
दिल्ली हज कमेटी- डॉ. परवेज मियां
दिल्ली वक्फ बोर्ड- मतीन अहमद
दिल्ली उर्स कमेटी- हाजी सलाउद्दीन
अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग- जगदीश यादव
तीर्थ यात्रा विकास समिति- उदय कौशिक
दिल्ली बाल आयोग- अरूण माथुर
दिल्ली खोया मावा कमेटी- हरिचंद वर्मा
दिल्ली खादी ग्राम उद्योग- चैरियन पी सैम्युल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed