{"_id":"57173d3c4f1c1b416b8b463a","slug":"bsp-could-take-action-against-its-mla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने एकमात्र विधायक पर बसपा कर सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने एकमात्र विधायक पर बसपा कर सकती है कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक टेकचंद शर्मा पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सकती है। फरीदाबाद जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक शर्मा के खिलाफ पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिकायत की हुई है।
इस बात की जानकारी मंगलवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के जोन प्रभारी डॉ. श्यामलाल ने दी। उन्होंने कहा कि पार्टी लाइन से अलग हटकर काम करने की शर्मा के बारे में शिकायत मिली है। शिकायत के बाबत हाईकमान को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। बताया गया है कि शर्मा इस समय भाजपा के रंग में रंग चुके हैं। आरक्षण को लेकर भी उन्होंने पार्टी लाइन से अलग बयान दिया था। इस बारे में जब शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि विधानसभा में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की वकालत की थी।
जातीय आधार पर आरक्षण का विरोध किया था। इस बात को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की है। इस बारे में उन्होंने आलाकमान को सफाई दे दी है कि हरियाणा की परिस्थितियां उत्तर प्रदेश से भिन्न हैं इसलिए ऐसा बयान दिया।