सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bsp says gurugram is anti dalit name

'दलित विरोधी नाम है गुरुग्राम, एकलव्य करें नहीं तो होगा आंदोलन'

ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 20 Apr 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
bsp says gurugram is anti dalit name
गुरूग्राम
विज्ञापन

साइबर सिटी के तौर पर पहचान बना चुके गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। अब इस विरोध में दलित एंगल शामिल हो गया है। बहुजन समाज पार्टी ने राज्य सरकार के इस फैसले को दलित विरोधी बताया है।



पार्टी का कहना है कि यह मनुवादी विचारधारा थोपने का गुप्त एजेंडा है। पार्टी ने जिले का नाम एकलव्य पर रखने की मांग की है और ऐसा न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के जोन प्रभारी डॉ. श्यामलाल ने यहां मंगलवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि गुड़गांव का नाम बदलकर गुरुग्राम करने के बारे में सरकार ने तर्क दिया है कि गुरु द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को यहां शिक्षा दी थी। अच्छा होगा कि इसके साथ सरकार यह भी बताए कि शूद्र वर्ण का होने का कारण एकलव्य जैसे होनहार छात्र को उन्होंने शिक्षा देने से क्यों मना कर दिया था।

विज्ञापन

'एक महान धनुर्धर का अंगूठा कटवा दे उसके नाम पर गुड़गांव का नाम रखना अनुचित'

bsp says gurugram is anti dalit name

उन्होंने दावा किया कि एक फैसले में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू और ज्ञान सुधा मिश्रा की अदालत ने कहा था कि जब द्रोणाचार्य ने एकलव्य को छोटी जाति का होने के कारण शिक्षा देने से ही मना कर दिया था तो उन्हें गुरुदक्षिणा लेने का क्या अधिकार था। उन्होंने कहा कि एकलव्य के नाम पर जिले का नामकरण कर दिया जाए।

 

पार्टी नेताओं ने कहा कि जो व्यक्ति जाति के आधार पर भेदभाव करता हो और एक महान धनुर्धर का अंगूठा कटवा दे ऐसे पक्षपाती व्यक्ति के नाम पर गुड़गांव का नाम रखना अनुचित है।

डॉ. श्यामलाल ने कहा कि यहां पर द्रोणाचार्य और अर्जुन के नाम से मेट्रो स्टेशन है। अब सरकार एमजी रोड मेट्रो स्टेशन का नाम एकलव्य के नाम पर रखवाए और गुरुग्राम के फैसले को वापस ले। ऐसा नहीं होने पर बसपा आंदोलन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed