सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husbands kills his wife in suspicion of illicit relations

अवैध संबंध के शक में पत्नी को दी खौफनाक मौत

ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 22 Apr 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Husbands kills his wife in suspicion of illicit relations
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हत्या के पीछे अवैध संबंध होना बताया है।



सूरजपुर पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मुजफ्फरनगर के सिसौली निवासी आनंद कुमार ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ कुलेसरा में किराए पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद को शक था कि उसकी पत्नी अनुराधा के किसी से अवैध संबंध हैं और इसी बात को लेकर दोनों में अकसर विवाद रहता था। रविवार रात करीब एक बजे दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन


गुस्से में आनंद ने सिलबट्टे को अनुराधा के सिर पर दे मारा और फिर गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब आसपास रहने वाले किराएदारों ने बरामदे में खून देखा तो पुलिस को सूचना दी।

आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करके सोमवार को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने बताया कि वह बिना बताए कहीं भी चली जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed