सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   murder for 5 lakhs and luxury car in greater noida

दहेज नहीं लाई तो गला दबाकर मार डाला

ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 10 Jul 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
murder for 5 lakhs and luxury car in greater noida
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में दहेज के साथ पांच लाख की नगदी और लग्जरी कार न मिलने पर एक विवाहिता को ससुरालियों ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।



विवाहिता के मायके वालों की ओर से बृहस्पतिवार को दनकौर कोतवाली में पति समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि हापुड़ जनपद के भूडिया-दहीपुर गांव निवासी जयपाल ने करीब चार साल पहले अपनी दो भतीजी रुचि और मधु की शादी दनकौर के चीती गांव निवासी मोहित और राहुल के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसको लेकर दोनों बहनों की पिटाई की जाती थी और पांच लाख रुपये नगद और लग्जरी कार की मांग की जाती थी।
विज्ञापन
Trending Videos


जयपाल का आरोप है कि बीते सोमवार को रुचि और मधु के पति समेत उनके परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की थी। मारपीट के दौरान उन लोगों ने रुचि का गला दबाकर हत्या कर दी थी। लेकिन मधु किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग गई थी।

रुचि के शव को आरोपी ससुरालियों ने चुपके से देवटा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया जिससे कि हत्या के मामले को आत्महत्या का का रूप दिया जा सके। दनकौर पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर दोनों के पति मोहित, राहुल समेत पांच पर मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed