SUP Ban: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने केंद्र को लिखा पत्र, कहा- प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए बढ़ाईं जाएं लैब
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों के परीक्षण के लिए ज्यादा प्रयोगशालाओं को अधिकृत करने का अनुरोध किया है। उन्होंने परीक्षण के लिए लगने वाले शुल्क में कमी लाने की भी बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) के विकल्पों के परीक्षण के लिए ज्यादा प्रयोगशालाओं को अधिकृत करने का अनुरोध किया है। साथ ही उन्होंने परीक्षण के लिए लगने वाले शुल्क को कम करने के लिए भी कहा है।
मंत्री गोपाल राय ने पत्र में लिखा है कि स्टार्टअप को प्लास्टिक का विकल्प बनाने के लिए केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) लैब से परीक्षण कराना होता है। इसके बाद ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्रमाण पत्र प्राप्त होता है।
कहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में छह महीने तक का समय लग जाता है, जबकि चार से पांच लाख रुपये का खर्चा आता है। ऐसे में गोपाल राय ने अधिकृत लैब की संख्या बढ़ाने के साथ ही परीक्षण दरों को कम करने का अनुरोध किया है।