{"_id":"6a19bfcd81815c6dfc006792","slug":"demand-for-investigation-into-jnu-security-personnel-appointment-case-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138586-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जेएनयू सुरक्षाकर्मी नियुक्ति मामले में जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जेएनयू सुरक्षाकर्मी नियुक्ति मामले में जांच की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नई एजेंसी द्वारा सुरक्षाकर्मियों से नियुक्ति की एवज में रुपये मांगने के आरोप को लेकर शुक्रवार को दिनभर गहमागहमी रही। इस मामले पर जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई और जांच की मांग की है।
जेएनयू छात्र संघ के अनुसार एक जून से परिसर की सुरक्षा का जिम्मा नई एजेंसी को मिलने जा रहा है। एजेंसी कर्मचारियों की नियुक्ति बरकरार रखने के लिए उनसे 40 हजार रुपये की मांग कर रही है। इसे लेकर छात्र संघ का विरोध है। वहीं सुरक्षाकर्मी भी प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर जुटे। सुरक्षाकर्मियों की चिंताओं को दूर करने के लिए एजेंसी के प्रतिनिधि भी पहुंचे।
उधर, जेएनयू के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में शिकायत मिलने पर एजेंसी से जवाब मांगा गया था। एजेंसी ने लिखित में आश्वासन दिया है कि किसी सुरक्षाकर्मी से रुपये की मांग नहीं की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos