सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   First applied current, then strangulated wife to death

पहले लगाया करंट, फिर गला दबाकर पत्नी की हत्या

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
First applied current, then strangulated wife to death
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीपुल के पास स्थित श्रीराम रेजीडेंसी में घरेलू कलह के कारण शनिवार को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दिनभर शव को घर के बाथरूम में छिपाए रखा। शाम को जब पति का मामा घर आया तो उसे हत्या का पता चला। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका की पहचान सुनीता (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने सुनीता के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
Trending Videos

खेड़ीपुल थाना प्रभारी सुभाष के अनुसार आरोपी सुरेंद्र खेड़ीपुल थाना अंतर्गत श्रीराम रेजीडेंसी में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी सुनीता घरों में साफ-सफाई का काम करती थी। उनकी शादी को 17 साल हो गए थे। उनका चार साल का एक बेटा है। सुरेंद्र कोई काम नहीं करता था और शराब पीने का आदी है। इसी बात को लेकर दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। घरेलू कलह के कारण कुछ दिन पहले सुनीता भारत कॉलोनी में अपने मायके चली गई। सुरेंद्र उसे मनाकर भी ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक बार फिर दोनों की बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान सुनीता नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। पीछे से सुरेंद्र भी बाथरूम में घुस गया। पहले उसने पानी गर्म करने की रॉड से करंट लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की। करंट लगने से जब उसकी मौत नहीं हुई तो उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में ही पड़ा छोड़ दिया। शाम को सुरेंद्र का मामा घर आया तो उसने उसे सारी बात बताई। इसके बाद मामा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुनीता के पिता इंद्रपाल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed