सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Five huts, a van and three bikes were gutted in the fire.

Delhi NCR News: आग में पांच झुग्गियां, वैन और तीन बाइक जलीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कापसहेड़ा के समालखा गांव में मंगलवार दोपहर एक झुग्गी में आग लग गई। आग लगते ही अफरातफरी मच गई। झुग्गी में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकले और सुरक्षित स्थान पर जाकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत बचाव का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में पांच झुग्गियां, एक वैन और तीन बाइक जल गईं। राहत की बात यह रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल विभाग के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1.27 बजे दमकल विभाग को झुग्गी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आसपास के फायर स्टेशन से दमकल की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों को पता चला आग लगते ही झुग्गी में मौजूद लोग बाहर निकल गए हैं। उसके बाद दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 2.20 बजे आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed