सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   food department raids on oil mill

खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने तेल मिलों पर छापा मारा

ब्यूरोअमर उजाला, अमर उजला Updated Sat, 11 Jun 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
food department raids on oil mill
तेल म‌िल पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
                                
                
                
                 
                    
पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार को जिले के फूड एंड सेफ्टी विभाग और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तेल मिलों पर संयुक्त रूप से छापामारी की। टीम ने तेल के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया। विभाग की छापामारी के दौरान शहर के तेल मिल मालिकों व दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर निकल गए। जिला स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. कमल मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से जिला स्वास्थ्य एवं फूड एंड सेफ्टी विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फिरोजपुर झिरका व आस-पास के इलाकों में सरसों के तेल सहित अन्य वस्तुओं में मिलावट का काम जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कड़ी में शुक्रवार को उक्त दोनों विभागों की एक टीम ने शहर की आधा दर्जन से अधिक तेल मिलों पर छापामारी की। इस बीच कुछ तो टीम के आने की भनक पाकर पहले ही अपनी दुकानों को समेट कर भाग निकले।
विज्ञापन
Trending Videos
छापामारी के दौरान वार्ड नंबर तीन स्थित देशराज तेल मील व दीपक तेल मिल पर जाकर तेल के नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए लैब में भेज दिया। डॉ. कमल मेहरा ने बताया कि जिले में मिलावटी सामान बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग द्वारा इन पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर छापामारी अभियान चलाकर मिलावट खोरी को जड़ से मिटाया जाएगा।
फूड एंड सेफ्टी विभाग के जिला अधिकारी एनडी शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति मिलावट की चीजें बाजार में बेचता है तो उसकी शिकायत सीधे विभाग से करें, ताकि समय रहते उस पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि टीम ने तेल मिलों से सैंपल प्राप्त कर लिए हैं। यदि इनमें कहीं भी कमी पाई तो इनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed