सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gang caught trapping shopkeepers in the name of KYC, three arrested

Delhi NCR News: केवाइसी के नाम पर दुकानदारों को फंसाने वाला गिरोह दबोचा, तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर ठगों को फर्जी म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराते थे आरोपी, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम से देशभर में फैला नेटवर्क

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देशभर के साइबर ठगों को म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को मध्य जिला साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले-भाले छोटे दुकानदारों को पेटीएम केवाईसी कराने का झांसा देते थे। केवाईसी प्रक्रिया के नाम पर वे दुकानदारों की निजी और बैंकिंग संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर लेते थे। इसके बाद उन्हीं सूचनाओं का इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाए जाते थे
पुलिस के अनुसार गिरोह में शामिल हरियाणा के पंचकूला निवासी विशेष सिंह (22), सचिन मौर्च (22) और हिमाचल प्रदेश के ऊना के कोटला कल्लन निवासी आशीष शर्मा (27) को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। आरोपी साइबर अपराधियों को म्यूल खाते उपलब्ध कराने के एवज में कमीशन के साथ मोटी रकम भी वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि मामले का खुलासा साउथ पटेल नगर निवासी एक चाय दुकानदार की शिकायत के बाद हुआ। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसके पास पेटीएम केवाईसी कराने के नाम पर पहुंचे थे। उन्होंने प्रक्रिया के दौरान मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी ले ली। कुछ समय बाद पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन
Trending Videos

शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी निगरानी और बैंक खातों की पड़ताल के दौरान उन खातों का पता लगाया गया, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। जांच के दौरान पंचकूला निवासी विशेष सिंह की पहचान हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने पंचकूला, जीरकपुर, मोहाली, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में दबिश दी। लगातार कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के माध्यम से देशभर के साइबर ठगों से जुड़े हुए थे और फर्जी तरीके से खोले गए म्यूल अकाउंट साइबर गिरोहों तक पहुंचाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed