सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Electricity workers had refused to bribe the firing

रिश्वत देने से मना किया तो बिजली कर्मियों ने करा दी फायरिंग

ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers had refused to bribe the firing
gun
विज्ञापन

लालबाग कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में तार डालकर अवैध कनेक्शन लेने पर बिजली संविदाकर्मी ने गृहस्वामी से दो हजार रुपयों की मांग की। रुपये देने से मना करने पर संविदाकर्मी ने तीन युवकों को मौके पर बुलाकर फायरिंग करा दी। गोली गृहस्वामी के दोस्त के पैर में लगी है।



उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
 बी ब्लाक लालबाग कालोनी निवासी देवेंद्र पाल के प्लाट पर निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने पानी भरने के लिए घर के पास से गुजर रही बिजली लाइन पर कटिया डालकर अवैध कनेक्शन ले लिया। जानकारी मिलने पर एक संविदाकर्मी रविवार रात प्लॉट पर पहुंचा और दो हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये न देने पर उसने तार काट लिया। सोमवार शाम पांच बजे संविदा कर्मी दोबारा उनके घर पहुंचा। आरोप है कि संविदा कर्मी ने उनसे तार वापस करने के एवज में दो हजार रुपये की मांग की। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि संविदा कर्मी ने फोन कर अपने तीन साथियों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


स्कार्पियों सवार तीन युवकों ने मौके पर पहुंचकर उनसे रुपयों की मांग की। विरोध करने पर युवकों ने पिस्टल निकाल पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली गृहस्वामी के दोस्त राजेश उर्फ गुल्लू निवासी पूर्वी जवाहर नगर कालोनी केे पैर में लगी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने संविदा कर्मी और उसके तीनों साथियों को हिरासत में ले लिया। लोनी बार्डर थाना एसएचओ वीरेंद्र यादव का कहना है कि हिरासत में लिए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed