सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies in illegal swimming pool, operator absconding

Ghaziabad News: अवैध स्विमिंग पूल में युवक की मौत, संचालक फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in illegal swimming pool, operator absconding
स्विमिंग पूल का फोटो
विज्ञापन
मसूरी/गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने पूल को सील कर दिया, जबकि संचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के बादलपुर स्थित वायु एन्क्लेव फेस-दो निवासी शांतनु ठाकुर (25) अपने दोस्तों मानस बजाज, यश, ओम कौशिक, धुरवा, अनुराग और बिट्टू के साथ डासना के ईकला रोड स्थित रॉयल स्विमिंग पूल में नहाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शांतनु पूल में कूदे। कुछ ही देर बाद वह पानी में बेसुध हालत में दिखाई दिए। दोस्तों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos


----
लोगों का आरोप, शराबियों व अराजक तत्वों का रहता था जमावड़ा

एसीपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि स्विमिंग पूल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। हादसे के बाद संचालक माजिद अली और राशिद अली मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूल में देर रात तक डीजे चलता था और यहां शराबियों व अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता था।

----
दिल का दौरा पड़ा या सिर टकराया
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में शांतनु अकेले पूल में कूदते दिखाई दे रहे हैं। करीब तीन मिनट के भीतर उनकी हालत बिगड़ गई। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा या फिर सिर पूल के फर्श से टकराया होगा। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

-----
स्विमिंग पूल संचालन के नियम
खेल निदेशालय से संचालन की अनुमति जरूरी
आपात स्थिति के लिए दो लाइफ जैकेट अनिवार्य
दो ऑक्सीजन सिलेंडर और कृत्रिम सांस यंत्र उपलब्ध होना जरूरी
फिल्टर प्लांट प्रतिदिन कम से कम चार घंटे चलना चाहिए
प्रशिक्षित स्विमिंग कोच की नियुक्ति जरूरी
भारतीय खेल प्राधिकरण से प्रमाणित दो लाइफगार्ड अनिवार्य
पानी की स्वच्छता के लिए क्लोरीन का नियमित इस्तेमाल जरूरी

स्विमिंग पूल का फोटो

स्विमिंग पूल का फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed