महंगाई से हरी सब्जियां हुईं 'लाल': थोक मंडी में दाम आधे से कम, खुदरा बाजार में मची लूट, जानें वजह
नवरात्रि व रमजान में सब्जियों व फलों के बढ़े दाम लोगों को बजट बिगाड़ रहे हैं। गर्मी के दिनों में शिकंजी पीने के शौकीनों को एक नींबू 5 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। परवल, भिंडी के दाम ने शतक लगा दिया है। हालांकि थोक मंडी में सब्जियों के दाम खुदरा बाजार की तुलना में उतने अधिक नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवरात्र में सब्जियों के भाव एक बार फिर आसमान छू रहे हैं। महंगाई की दौड़ में सबसे आगे हरी सब्जियां निकल गई हैं। पालक भी 40 रुपये प्रतिकिलो से अधिक है। गर्मी में अगर नींबू की शिकंजी पीने का शौक रखते है तो एक नींबू 5 रुपये से कम का नहीं मिलेगा। प्रतिकिलो की बात करें तो 200-250 रुपया बिक रहा है। हालांकि थोक मंडी में भाव आधे से भी कम है।
महंगाई की दौड़ में भिंडी, परवल, खीरा, घीया, तोरई समेत अन्य हरी सब्जियों के भाव चढ़े हुए है। परवल, भिंडी तो 30 रुपया पाव (250 ग्राम) यानी सैकड़ा पार करते हुए 120 रुपया प्रतिकिलो बिक रहा है तो नीम चढ़ा करैला भी 80-100 रुपया प्रतिकिलो। हालांकि टमाटर, आलू व प्याज के भाव काफी कम थोक मंडी में हो गया है। बावजूद खुदरा बाजार में 30-40 रुपया प्रतिकिलो होने की वजह से लोगों का स्वाद बिगाड़ रहा है। गर्मी के दिनों जो हरी सब्जी लोगों की जरूरत है उसी के भाव सबसे अधिक बढ़े हुए है। ऐसे में गरीब व मध्यम वर्ग की थाली से सब्जी कम होने लगी है। एक किलोग्राम की जगह आधा किलोग्राम ही सब्जी खरीदी जा रही है।
ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से भी बढ़ा भाव
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम जिस तरह से चढ़ रहे है वैसे ही नवरात्र में सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। ट्रांसपोर्ट चार्ज बढ़ने से मंडी से ही सब्जियां महंगी मिल रही है। जो खुदरा बाजार में आते ही 20-25 प्रतिशत और महंगी हो जा रही है। सब्जी बिक्रेताओं पर भी महंगाई का असर साफ नजर आ रहा है। क्योंकि रेहड़ी व ठेले पर उतनी ही सब्जियां बिक्रेता लेकर निकल रहे है जितनी खपत हो जाए। मुनादी करते हुए वह किलोग्राम का भाव नहीं बता कर ढाई सौ ग्राम का भाव ही बताते है।
यह बोले आढ़ती
गर्मी के दिनों में हरी सब्जियों की आवक कम हो गई है। पेट्रोलियम भाव में लगातार उछाल होने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च इन दिनों बढ़ा है। नवरात्र के दौरान फलों की मांग बढ़ जाती है, लिहाजा खुदरा बाजार में भाव तेज हुआ है। जमाखोरों की वजह से भी इनदिनों भाव में तेजी हो गई है। नवरात्र की वजह से आलू के भाव बढ़े है। थोक बाजार में हरियाणा व पंजाब का आलू 8-10 रुपया प्रति किलो बिक रहा है तो यूपी का आलू 10-12 रुपया प्रतिकिलो। प्याज का भाव भी काफी मंदा हो गया है। आजादपुर मंडी में प्याज की कीमत 12-12 रुपया प्रतिकिलो है। खुदरा बाजार में दोगुणा से भी अधिक बिक्रेता वसूलते हैं।
खुदरा बाजार में सब्जियों की कीमत
- नींबू 150-200 रुपये
- भिंडी 100-120 रुपये
- गाजर 40-50 रुपये
- बंदगोभी 40-60 रुपये
- टमाटर 30-400 रुपये
- फूलगोभी 50-60 रुपये
- परवल-120-130 रुपये
- घीया-50-60 रुपये
- खीरा- 40-50 रुपये
- पालक 40 रुपये
- प्याज 25-30 रुपये
- आलू 20-30 रुपये
- शिमला मिर्च 70-90 रुपये
- अदरक- 60-70 रुपये
खुदरा बाजार में फलों के भाव भाव
- केला 60-70 रुपये
- चीकू 50-60 रुपये
- सेब 100-180 रुपये
- पपीता 60 रुपये
- संतरा 50-60 रुपये
- तरबूज 60 रुपये