सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Container catches fire after ramming into Canter on KMP Expressway driver burnt alive

गुरुग्राम में भीषण हादसा: कैंटर से टकराया कंटेनर, केबिन में फंसा ड्राइवर जिंदा जला; कंकाल बन गया दीपू

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रुखनगर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार

मृत चालक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के करजोरा गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि केबिन में चालक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। 

Container catches fire after ramming into Canter on KMP Expressway driver burnt alive
केएमपी एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम स्थित कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात करीब 1.30 बजे सड़क हादसे के बाद कंटेनर में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। जहां सड़क पर आगे चल रहे कैंटर में पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।

Trending Videos

ड्राइवर की केबिन में ही जलकर मौत 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक कैंटर केएमपी एक्सप्रेसवे पर पटौदी टोल से फर्रुखनगर टोल की ओर जाने वाली सड़क पर चल रहा था। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर कैंटर से पीछे जा टकराया। पुलिस के अनुसार कैंटर में प्लास्टिक व कपड़े का कबाड़ भरा हुआ था। कैंटर से टकराने के बाद कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया। कैंटर के पीछे टकराने के बाद कंटेनर में आग लगने के कारण चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और उसकी केबिन में ही जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक उन्नाव का दीपू था
मृत चालक की पहचान उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के करजोरा गांव निवासी दीपू के रूप में हुई है। आग इतनी भयंकर थी कि केबिन में चालक का शव पूरी तरह जलकर कंकाल में तब्दील हो गया। केएमपी पर वाहनों में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर विभाग की दमकल गाड़ी और फर्रुखनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरुग्राम की मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन

पुलिस का बयान
मृत चालक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। कैंटर में कंटेनर टकराकर आग लगने के मामले की जांच की जा रही है। - संजय, एएसआई, फर्रुखनगर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed