{"_id":"6a1ddd6f132968d7ef0bb558","slug":"haryana-to-move-towards-antyodaya-through-ai-sandbox-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89926-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय की दिशा में बढ़ेगा हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय की दिशा में बढ़ेगा हरियाणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा-शासन, विकास व नवाचार की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा प्लेटफॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एआई टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शासन, विकास व नवाचार की यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा। एआई सैंडबॉक्स के माध्यम से अंत्योदय की दिशा में हरियाणा प्रदेश और तीव्र गति से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री सोमवार को गुरुग्राम के पांच सितारा होटल के सभागार में आधुनिकतम तकनीक पर केंद्रित एआई सेंडबॉक्स के लोकार्पण उपरांत उपस्थित युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई सुशासन व एआई अंत्योदय के साथ एआई हरियाणा की इस यात्रा में सहभागी बनते हुए सभी को मिलकर आधुनिक स्वरूप के साथ विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एआई सैंडबॉक्स का निर्माण भी इसी सोच और दृष्टिकोण के साथ किया गया है। इस मंच पर विभिन्न विभाग अपनी वास्तविक चुनौतियों और समस्याओं को लेकर आएंगे, जबकि नवाचार उद्यमी, शोधकर्ता, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ तथा तकनीकी कंपनियां उनके समाधान प्रस्तुत करेंगी। इन समाधानों का सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में परीक्षण किया जाएगा, ताकि उनकी प्रभावशीलता और उपयोगिता का सही आकलन किया जा सके।
सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जलापूर्ति सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाएगी एआई तकनीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई तकनीक का उद्देश्य आम नागरिकों के जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘म्हारी सड़क’ एप के माध्यम से यदि तस्वीर और स्थान की जानकारी के आधार पर क्षतिग्रस्त सड़कों की पहचान हो जाए, तो मरम्मत कार्य तेजी से किया जा सकेगा। शिक्षा के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से शिक्षकों की आवश्यकता, कमी और बेहतर तैनाती की योजना बनाई जा सकेगी, जिससे विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता डॉक्टरों की सहायता करते हुए गंभीर मामलों की समय रहते पहचान करने में मददगार सिद्ध हो सकती है। वहीं जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों, रिसाव और बार-बार आने वाली समस्याओं का विश्लेषण कर समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क, पानी, स्कूल, अस्पताल और जनशिकायतों जैसे रोजमर्रा के विषयों से जुड़ी यह पहल आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस पहल की शुरुआत पांच चुनौतियों से की जा रही है, लेकिन भविष्य में कृषि, राजस्व, शहरी विकास, परिवहन, समाज कल्याण, पर्यावरण, उद्योग सहित सभी विभाग अपनी वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए इस मंच का उपयोग करेंगे।
सिंगल विंडो 2.0 प्रणाली भी लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान सरकार ने एआई सक्षम सिंगल विंडो 2.0 प्रणाली भी लॉन्च की, जिसका उद्देश्य हरियाणा में निवेशक अनुभव को पूरी तरह बदलना है। यह प्लेटफॉर्म एआई आधारित निवेश ब्लूप्रिंट, सिंगल क्लिक जीआईएस भूमि पहचान प्लेटफॉर्म, प्रोत्साहन मूल्यांकन और अनुमोदन मैपिंग जैसी सुविधाएं प्रदान करेगा। पोर्टल में स्मार्ट एआई एजेंट की सुविधा भी दी गई है, जिससे निवेशक प्रणालियों के साथ संवादात्मक तरीके से जुड़ सकेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। निवेशक अब प्रोत्साहनों की गणना, अप्रूवल्स की जानकारी और उपयुक्त औद्योगिक भूमि की पहचान एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे।
खेड़की दौला टोल हटाने का सवाल टाल गए मुख्यमंत्री
प्रदेश की औद्योगिक नीति जारी हो रही थी। उद्यमियों को एक के बाद एक तोहफा दिया गया। गुरुग्राम विश्व स्तर पर अपनी पहचान रखता है। ऐसे में दिल्ली -जयपर हाईवे पर खेड़की दौला टोल उद्यमियों और काम करने वालों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ पत्रकारों ने सवाल किया कि क्या वह खेड़की दौला टोल हटाने का तोहफा उद्यमियों को देंगे। इस पर मुख्यमंत्री सवाल टाल गए।

Trending Videos