{"_id":"6a16e2d3cd0e961641069aa5","slug":"illegal-borewell-closed-report-sent-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-89399-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध बोरवेल को कराया बंद, रिपोर्ट भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध बोरवेल को कराया बंद, रिपोर्ट भेजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भूजल का दोहन करने पर ओल्ड दिल्ली रोड स्थित शिव आश्रम परिसर में संचालित एक अवैध बोरवेल के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने संयुक्त रूप से की। निरीक्षण के दौरान बिना अनुमति भूजल दोहन किए जाने की पुष्टि होने पर संबंधित बोरवेल को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
टीम ने मौके पर पहुंचकर बोरवेल की जांच की और पाया कि भूजल निकासी के लिए आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। राजीव यादव उर्फ सोनू यादव, निवासी शिव आश्रम, ओल्ड दिल्ली रोड, उक्त बोरवेल का संचालन कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही अवैध बोरवेल को बंद कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की और संबंधित व्यक्ति को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित तथ्यों का संकलन कर आवश्यक दस्तावेज तैयार किए गए और मामले की विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की गई। साथ ही इस प्रकरण की सूचना हरियाणा जल संसाधन विभाग को भी भेज दी गई है ताकि विभाग अपने स्तर पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर सके। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी अवैध बोरवेलों एवं अनधिकृत भूजल दोहन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम एवं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नागरिकों से अपील की है कि भूजल दोहन से संबंधित किसी भी गतिविधि को शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें तथा पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों के सतत उपयोग में सहयोग करें।

Trending Videos