सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   man on motorcycle brutally beaten at petrol pump on Basai Road Gurugram

किसी को न मिले ऐसे दोस्त: मुसीबत की घंड़ी में दुम दबाकर भागे, अकेला पिटता रहा वो बेचारा; VIDEO में कैद चीखें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह बेखौफ बदमाश युवक को चारों तरफ से घेरकर मार रहे हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास तक नहीं किया।

man on motorcycle brutally beaten at petrol pump on Basai Road Gurugram
युवक को बेरहमी से पीटते बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुग्राम के बसई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दो बाइक सवार छह युवकों ने एक अन्य बाइक सवार युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने लाठी-डंडों से युवक को पीटकर अधमरा कर दिया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर ये फुटेज तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये मामला संज्ञान में आया है। अभी किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। 



ये वारदात गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे बसई रोड के पेट्रोल पंप पर हुई। दो बाइक पर सवार होकर आए छह युवक यहां पंप पर पहले से मौजूद थे। एक बाइक में ये पेट्रोल डलवा रहे थे जबकि दूसरी साइड में खड़ी थी। इन युवकों के हाथों में डंडे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर सवार होकर यहां तीन युवक आए। इन तीन युवकों ने अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया तो पहले से खड़े ग्रुप में से दो युवक इनके पास आकर बात करने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार ये तीन युवक जब अपनी बाइक को लेकर निकलने लगे तो एक आरोपी ने इनकी बाइक की चाबी घुमाकर बाइक बंद कर दिया। फिर पीछे बैठा युवक उतरकर भाग निकला। बीच में बैठे युवक को आरोपियों ने उतार लिया और डंडे मारते हुए साइड में ले गए। जबकि बाइक चला रहा युवक भी अपने दोस्त को छोड़कर मौके से बाइक भगा ले गया। 

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किस तरह बेखौफ बदमाश युवक को चारों तरफ से घेरकर मार रहे हैं। पेट्रोल पंप के कर्मचारी और वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास तक नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed