सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Operator running fake clinic for six years arrested

Gurugram News: छह साल से फर्जी क्लिनिक चला रहा संचालक गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Operator running fake clinic for six years arrested
विज्ञापन
-टीम ने भारी मात्रा में दवाइयां की बरामद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-110 स्थित न्यू पालम विहार में स्वास्थ्य विभाग और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार की रात को फर्जी क्लिनिक पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने क्लिनिक संचालक सुकुमार बिस्वास को पकड़ लिया। वह पिछले छह वर्षों से बिना कोई मेडिकल डिग्री, आरएमपी प्रमाणपत्र, ड्रग लाइसेंस, बायोमेडिकल वेस्ट सर्टिफिकेट के लोगों का इलाज कर रहा था। टीम ने मौके से भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां, इस्तेमाल की गई सिरिंज, ग्लूकोज की बोतलें और मेडिकल उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
छापे के दौरान टीम ने क्लीनिक से बड़ी मात्रा में मेडिकल उपकरण और दवाइयां बरामद की हैं। इनमें एक ओमरोन डिजिटल बीपी मशीन, एक डायमंड बीपी मशीन, एक डिजिटल थर्मामीटर, तीन एमएल की 50 डिस्पोवन सिरिंज, दर्द और बुखार में इस्तेमाल होने वाला, सिरप की 7 बोतलें, आई/ईयर ड्रॉप की 10 शीशियां, पेट दर्द की दवा साइक्लोप्लेएम, सिरप की 4 बोतलें और नीसिप की गोलियां शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह सभी सामग्री क्लिनिक से जब्त कर ली गई है और मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed