सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The storm cooled the sun's temper

Gurugram News: आंधी ने ठंडे किए सूरज के तेवर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
The storm cooled the sun's temper
विज्ञापन
दिनभर लू और तेज धूप ने किया परेशान, 14 जून को तेज आंधी की संभावना


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। शहर में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म लू ने लोगों को गर्मी से बेहाल किया हुआ था। दिनभर गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिनभर तेज गर्मी के बाद शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। शहर के कई इलाकों में तेज आंधी चली, जिसने आसपास अफरा तफरी मचा दी। मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली लेकिन तेज आंधी ने धूल ही धूल कर दिया। हालांकि आंधी रुकने बाद मौसम में ठंडक रही। आंधी रुकने के बाद लोगों ने घरों से बाहर निकलकर राहत भरे मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज आंधी की तपिश के बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह बना रह सकता है। विभाग के अनुसार 14 जून तक तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed